*दमेरा चराईडांड मार्ग निर्माण बाधित करने पर भड़की भाजपा…कांग्रेस पर कमीशन न मिलने पर निर्माण कार्य रुकवाने का लगाया गम्भीर आरोप…कहाँ भाजपा शासनकाल मे ऐसा तो नही था…पढिये पूरी खबर*

जशपुरनगर। अधर में लटके चराईडांड़ दमेरा मार्ग को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को चराईडांड़ में धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस पर सीधा हमला किया। सड़क निर्माण कार्य को कमीशनखोरी के लिए बाधित किए जाने का आरोप लगाते हुए,भाजपा के आला पदाधिकारियों ने कुनकुरी के विधायक और संसदीय सचिव यूडी मिंज पर निशाना साधा। कार्यक्रम की शुरूआत दमेरा से चराईडांड तक पदयात्रा से हुई। पदयात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय रहवासियों ने अधूरे सड़क निर्माण को पूरा करने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। चराईडांड पहुँच कर रैली सभा मे परिवर्तित हो गई। सभा को सम्बोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिलासपुर सम्भाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने कहा कि चराईडांड दमेरा मार्ग हमारे आस्था से जुड़ी हुई है। दमेरा में स्वयम्भू हनुमान की प्रतिमा है,वहीं नीच घाट अर्थात चराई डांड में भगवान शिव जी विराजमान है। इन दोनों धार्मिक स्थलों को सीधा जोड़ने के लिए इस मार्ग के विकास के लिए दिवंगत दिलीप सिंह जूदेव की पहल पर प्रदेश के तात्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बजट जारी किया था। टेंडर प्रकिया पूरी कर सड़क निर्माण किया जा रहा था,इसी दौरान कांग्रेस के नेताओ ने बेवजह आरोप लगा कर,इसे बाधित कर दिया। उन्होंने आक्रामक तेवर में कहा कि कांग्रेस लगातार हिंदुओ की आस्था को चोट पहुँचा रही है। जनता इसका माकूल जवाब देगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर सीधे कमीशनखोरी का गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि चराईडांड दमेरा मार्ग के ठेकेदार से कांग्रेसियों ने भारी कमीशन मांगी थी। कमीशन की राशि को बूते से बाहर बताते हुए ठेकेदार ने हाथ खड़े किए तो कांग्रेसियों ने शिकायत कर,काम रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 15 साल के शासन के दौरान जशपुर सहित पूरे प्रदेश पीएमजीएसवाय सड़क की जाल बिछा दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने छग को एनएच और भारतमाला परियोजना की सड़क दिल खोल कर दिया है,ताकि प्रदेश तेजी से विकास कर सके। लेकिन कांग्रेसी इन विकास कार्यो में अड़ंगा लगा कर,बाधित कर रहे हैं। ये कांग्रेस का विकास विरोधी चेहरा है। जो अब जनता के सामने आ चुका है। वहीं सभा को आगे सम्बोधित करते हुए भाजपा के कद्दावर आदिवासी नेता पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने कहा कि कांग्रेसी हमे वन अधिनियम समझाने की कोशिश न करे। मैं स्वय वन मंत्री का दायित्व सम्हाल चुका। इसलिए सारे नियम कायदे अच्छी तरह से जानता हूँ। उनहोने कहा कि आम जनता की भावना और सुविधा के लिए दमेरा चराईडांड मार्ग का निर्माण किया जा रहा था। फिर कांग्रेस को इस पर क्या आपत्ति थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की जरूरत और सुविधा को दरकिनार कर अपना जेब भरने के लिए काम कर रही है। सभा को भाजपा के जिलाध्यक्ष रोहित साय और किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय, बिलासपुर संभाग संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व मंत्री भाजपा के कद्दावर आदिवासी नेता गणेश राम भगत, पूर्व विधायक भरत साय, जशपुर जिला भाजपा संगठन प्रभारी गुरूपाल भल्ला, जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, जिला महामंत्री सुनील गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह, कुलकित चंद्रा, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, विजय आदित्य सिंह जूदेव, कुंजवती भगत, रेणु विश्वास, वरुण जैन, फैज़ान सरवर खान, उमा देवी, मुनेश्वर केसर, असलम आजाद, अमन शर्मा, ममता कश्यप, संकेत पैंकरा, संतोष सिंह, नितिन राय, कपिल साय, सालिक साय, शांति भगत, श्रीनायक मिश्रा, अंकित बंसल, अवधेश गुप्ता, जगदीश गुप्ता, संतोष सहाय, अंजू टोप्पो, दीपक गुप्ता, तुलाधर यादव, गोपाल कश्यप, ऋषभ बाजपाई, विकास नाग, राजकुमार सिंह, कृपा शंकर भगत, गेंदबिहारी सिंह, केशव यादव, राहुल गुप्ता, अमित साय, नमित सिंह, गणेश राम भगत ,घनश्याम अग्रवाल किसना मोर्चा जिला मंत्री, भुनेश्वर सिंह जिला महामंत्री,कार्नेल सिंह ,मनबहाल निराला उमा देवी, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

-->