IMG 20231103 WA0324

*भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जारी, विष्णुदेव साय ने कहा घोषणा पत्र से पार्टी के पक्ष में बनेगी लहर, पढ़िए क्या है मोदी की गारंटी में खास..*

कुनकुरी, जशपुुुर। आज शुक्रवार को भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। इस घोषणा पत्र में किसानों से 31 सौ रु क्विंटल में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के अलावा कई लुभावनी घोषणा व वादे हैं। कुनकुरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि इस घोषणा पत्र से भाजपा के पक्ष में लहर बनेगी। जनता जानती है कि भाजपा जो कहती है, वह करती है।

*घोषणा पत्र में ये हैं खास बातें*

*एक लाख सरकारी नौकरी

*धान का 3100 रुपये समर्थन मूल्य

*प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी

*भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपये हर साल।

*महतारी वंदन योजना के तहत हर वर्ष 12 हजार रुपये दिया जाएगा।

*गरीब महिलाओं को 500 रुपये में मिलेगा सिलेंडर

*18 लाख घर गरीबों के लिए मकान बनाए जाएंगे

*तेंदूपत्ता संग्रहण 5100 रुपये प्रति मानक बोरा

*आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख इलाज मुफ्त इलाज

*पीएम जन औषधी केंद्र 500 नए केंद्र खोले जाएंगे

*बीपीएल परिवार में बेटी के जन्म पर 1.50 लाख रुपये

*भर्ती घोटालों की जांच करेंगे

*युवाओं नया उद्योग स्थापित करेंगे उन्हें 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ ब्याज मुक्त राशि दी जाएगी

*500 रु में गैस सिलेंडर

* 2 साल में 1 लाख खाली पदों की भर्ती

* छग में रामलला दर्शन योजना

*हर विवाहिता महिला को सालाना 12 हजार

* बीपीएल परिवार में बेटी के जन्म पर डेढ़ लाख रु

-->