IMG 20260310 WA0006

*Breaking jashpur:-​ जशपुर में स्कूली बच्चों से शराब मंगवाकर पीने वाला प्रधान पाठक सस्पेंड..!*

​जशपुर (छत्तीसगढ़) | 09 मार्च 2026
​जशपुर जिले के शिक्षा विभाग में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। विकासखंड पत्थलगांव के शासकीय प्राथमिक शाला ढोढापानी के प्रधान पाठक सुनील कुजूर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि वे न केवल स्कूल से गायब रहते थे, बल्कि स्कूली बच्चों से ही शराब मंगवाकर उसका सेवन करते थे।
*​क्या है पूरा मामला?*
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधान पाठक सुनील कुजूर के खिलाफ ग्रामीणों और छात्रों ने गंभीर शिकायतें की थीं। मामले की जांच में निम्नलिखित चौंकाने वाले तथ्य सामने आये।
​बच्चों से मंगवाई शराब: वीडियो साक्ष्यों और ग्रामीणों के बयानों के आधार पर यह प्रथम दृष्टया सही पाया गया कि प्रधान पाठक बच्चों से शराब मंगवाते थे और स्कूल परिसर में उसका सेवन करते थे।
​ड्यूटी से नदारद कुजूर 09 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक बिना किसी पूर्व सूचना के स्कूल से अनुपस्थित पाए गए।
​फर्जी हाजिरी: अनुपस्थित रहने के बावजूद उन्होंने उपस्थिति पंजी में अपनी उपस्थिति दर्ज की थी।
​कड़ी विभागीय कार्रवाई
​जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), जशपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रधान पाठक का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 और 23 के पूर्णतः विपरीत है, जो कि गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है।

निलंबन की अवधि में सुनील कुजूर का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पत्थलगांव नियत किया गया है।
​जीवन निर्वाह भत्ता उन्हें नियमानुसार केवल जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
​आरोप पत्र में शिक्षा विभाग ने संबंधित अधिकारियों को 07 दिनों के भीतर विस्तृत आरोप पत्र तैयार कर प्रस्तुत करने का कड़ा निर्देश दिया है।
​इस कार्रवाई से जिले के लापरवाह और अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त शिक्षकों के बीच हड़कंप मच गया है। विभाग ने साफ संकेत दिया है कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह की अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आरोपों की गंभीरता और संतोषजनक जवाब न मिलने के कारण श्री सुनील कुजूर को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।”

जिला शिक्षा अधिकारी, जशपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->