IMG 20221124 WA0162

*breaking jashpur:- तेज रफ्तार बोलेरो ने साईकिल सवार छात्र को मारी ठोकर,गंभीर छात्र की ऐसी है हालत…..*

 

जशपुरनगर (विकास प्रधान)। शहर के नजदीकी ग्राम गम्हरिया में एक बड़ी दुर्घटना की खबर आ रही है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार एक तेज गति चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार बच्चे को ठोकर मार दी है। दुर्घटना में साइकिल सवार हेमंत को गंभीर चोट आई है। दुर्घटना के समय हेमंत,स्कूल 8 साल,स्कूल से अपने घर की ओर वापस लौट रहा था। घायल मासूम छात्र को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। छात्र को ठोकर मारने वाले बोलेरो वाहन को वनविभाग का शासकीय वाहन बताया जा रहा है। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित शासकीय और नीजि शैक्षणिक संस्थाओं में छुट्टी के समय,इस तरह की दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। प्रशासन ने अब तक,इन स्थानों पर वाहनों की रफ्तार को काबू में करने का कोई समुचित व्वस्था नहीं की है। वहीं,वाहन चालकों की लापरवाही भी इस तरह की हादसों के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।

-->