*breaking Jashpur : पत्थलगांव में भी पुलिस ने भाजपाईयों को किया* *गिरफ्तार,गिरफ्तार कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर सरकार पर लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप*

जशपुरनगर। प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा दौरे के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को यहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री के कांसाबेल ब्लाक के बटईकेला पहुंचने से पहले,पुतला दहन करने की कोशिश कर रहे भाजपाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके कुछ ही देर बाद पत्थलगांव से भी भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की सूचना आ गई। बताया जा रहा है कि भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अंकित बंसल,जिला महामंत्री अवधेश गुप्ता,मंडल अध्यक्ष जयहपाल सिंह राजपूत,नरेश यादव,सुरेश साहू,राहुल अग्रवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया है। भाजपाईयों का कहना है कि बीते कुछ समय से जिले में हिंदूओं के धार्मिक आस्था से हो रहे खिलवाड़ को लेकर वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बागबहार में ज्ञापन सौंपनें जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है। भाजपाईयों ने सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए,जमकर बवाल काटा है। मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान भाजपाईयों के इस बवाल से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। इस कार्यक्रम के अगले चरण में कुनकुरी और जशपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा होना है। ऐसे में,भाजपाईयों को सम्हालना प्रशासन के लिए टेढ़ी खिर साबित हो सकता है।

-->