IMG 20230610 WA0156

*Breking jashpur:-सरपंच पति डकार गये 671ग्रामीणों का राशन,खाद्य निरीक्षक को शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं करने का आरोप,तो खाद्य अधिकारी ने कही ये बात,… पढ़िये खबर जाने कहाँ का है..मामला..

 

जशपुरनगर:-गरीबो को प्रदान होने वाली शासकीय राशन के हेराफेरी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं।लगातार गरीबों को मिलने वाले सस्ता अनाज पर सरपंच या संचालन करने वाले लोगों के ऊपर शिकायत मिलती रहती हैं।जिससे शासन की महवाकांक्षी योजना का लाभ गरीबों को नहीं मिलता।
ताजा मामला जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंचायत गंझियाडीह से सामने आया है.यहां के ग्रामीणों के खाद्य अधिकारी फरसाबहार को 28 मई 2023 को लिखित शिकायत देकर अवगत कराया था कि उनके ग्राम पंचायत के राशन दुकान का संचालन ग्राम पंचायत जामटोली को दिया गया है।
जिसका संचालन ग्राम पंचायत जामटोली के सरपंच पति कुंवर साय पैंकरा द्वारा वितरण किया जाता हैं।
गंझियाडीह के ग्रामीण चंद्रिका सिदार,जगदीश कुमार,संजय,जगत,मोहन सिंह,संतोष राम,पंच मीना बाई सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने अपने शिकायत पत्र में खाद्य निरीक्षक फरसाबहार को दिया है कि गंझियाडीह के पीडीएस दुकान क्रमांक 562007019 हैं।
जिसमें 671 लोगों को अनाज के साथ ही अन्य राशन का वितरण नही किया गया है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि विगत कुछ माह से सरपंच पति के गुर्गे कार्यकर्ता खूब शराब का सेवन कर 2 से 3 घंटे ही दुकान का संचालन कर भाग जाते हैं।जिससे वृद्धावस्था के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।और शासन से मिलने वाली सस्ता अनाज से उन्हें वंचित होना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने इसकी निष्पक्षता से जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग की थी।
अब ग्रामीणों ने फिर से हंगामा मचाते हुए आरोप लगाया कि उनके शिकायत के बाद भी खाद्य निरीक्षक जांच कर कोई कार्यवाही नही कर रहें है।

*अंगूठा लगवाकर राशन नही देने का आरोप..*
ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच पति कुंवर साय पैंकरा द्वारा ग्रामीण हितग्राहियों से राशन देने के नाम पर अंगूठा लगवा लिया गया है.और उन्हें राशन नहीं दिया गया है।

मामले को लेकर खाद्य निरीक्षक फरसाबहार श्री यूए खान से चर्चा किया गया तो उन्होंने बताया कि शिकायत मिलते ही तत्काल संज्ञान में लिया गया है.टीम गठित कर जांच किया गया हैं. जांच प्रतिवेदन एसडीएम साहब को भेजा गया है।
एसडीएम साहब ने सरपंच को शोकाज नोटिस जारी कर पांच दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश जारी किया गया है.
अनियमितता के संबंध में उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा अंगूठा लगवाकर राशन नही दिए जाने का बयान दर्ज कराया गया है.इसके अलावे अन्य सभी शिकायतों के बयानों को उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के द्वारा गलत आरोप लगाया जा रहा है.मामले की शिकायत मिलते ही तत्काल जांचकर कार्यवाही के लिए रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।

IMG 20230610 WA0258

-->