IMG 20261014 WA0004

*Breaking jashpur:- कलयुगी मां ने ₹1.80 लाख में बेच दिया अपना ही मासूम बच्चा! कुनकुरी पुलिस ने पश्चिम बंगाल से सकुशल किया बरामद*

जशपुरनगर। जशपुर जिले के थाना कुनकुरी क्षेत्र में बच्चे की खरीद-फरोख्त का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में मां यशोदा यादव द्वारा रुपए के लालच में अपने बच्चे को सुकरू आलम उर्फ बंगाली के माध्यम से पश्चिम बंगाल निवासी शेख अलविन को ₹1 लाख 80 हजार में बेचने का आरोप है। कुनकुरी पुलिस ने विवेचना के दौरान पश्चिम बंगाल पहुंचकर बच्चे को सकुशल बरामद किया तथा मामले में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है।

*➡️ प्रार्थिया की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ अपराध*
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12.08.2026 को प्रार्थिया लक्ष्मी बाई, निवासी ब्लॉक कॉलोनी कुनकुरी, जिला जशपुर ने थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थिया के पुत्र शंकर चौहान को उसके पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त हुई थी। शंकर चौहान, यशोदा यादव के साथ रहता था। यशोदा यादव ने 18.12.2025 को एक बच्चे को जन्म दिया था, जिसे मार्च 2026 में कथित रूप से बेच दिया गया।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 149/2026, धारा 81 किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम तथा धारा 143(4), 61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*➡️ पुलिस की विवेचना में सामने आया ₹1 लाख 80 हजार में बच्चे को बेचने का मामला*
विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी करते हुए पश्चिम बंगाल निवासी सुकरू आलम उर्फ बंगाली, उम्र 43 वर्ष, को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह बाल खरीदने का काम करता था, इसी दौरान कुनकुरी में उसकी पहचान आरोपिया यशोदा यादव से हुई थी,। आरोपी सकरु आलम से पूछताछ पर पर उसके द्वारा बच्चे को पश्चिम बंगाल निवासी शेख अलविन के पास पहुंचाने संबंधी जानकारी सामने आई।
इसके बाद डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित कर पश्चिम बंगाल भेजी गई, जहां शेख अलविन, उम्र 52 वर्ष, से पूछताछ की गई। , उसने बताया कि मार्च 2026 में यशोदा यादव के बच्चे को ₹1 लाख 80 हजार में खरीदकर अपनी बेटी को दे दिया था।
*➡️ पश्चिम बंगाल से बच्चे को सकुशल बरामद किया*
पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बच्चे को बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया तथा उसे सुरक्षित संरक्षण में लिया। बरामद बच्चे की वर्तमान उम्र लगभग 09 से 10 माह है।
*मां सहित पांच आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही*
प्रकरण में सुकरू आलम उर्फ बंगाली, शेख अलविन, निर्मला तिर्की, फूलकुंवारी यादव एवं यशोदा यादव(मां )के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के द्वारा आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अग्रिम विवेचना जारी है।
➡️मामले की कार्यवाही व बच्चे की सकुशल बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह चंद्रा , सहायक उप निरीक्षक नीता कुर्रे,प्रधान आरक्षक अलीका पैंकरा, ढलेश्वर यादव व आरक्षक आलोक तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

—-00—-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->