जशपुरनगर| दिनांक: 26.03.2026 जशपुर पुलिस ने सरकारी संपत्ति की हेराफेरी करने वालों के खिलाफ एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत उपयोग होने वाले लाखों रुपये के बारदानों (बोरियों) का गबन करने वाले मुख्य आरोपी और उसे खरीदने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
* मुख्य बिंदु: क्या है पूरा मामला?*
गबन की राशि: ₹8,39,500 (आठ लाख उनतालीस हजार पांच सौ रुपये)।
बोरियों की संख्या: 33,850 नग बारदाने।
धाराएं: भा.द.वि. की धारा 408, 420 और 411 के तहत केस दर्ज।
जब्ती: एक पिकअप वाहन (MP 65-GA-0244) और 4000 नग बारदाने बरामद।
*कैसे हुआ खुलासा.!*
मामले की जड़ें साल 2022-23 से जुड़ी हैं। जिला विपणन अधिकारी अजय कुमार ठाकुर ने थाना कांसाबेल में शिकायत दर्ज कराई थी कि अनुबंध के आधार पर बारदाना परिवहन का जिम्मा रिजवान अली को दिया गया था। उसे कांसाबेल क्षेत्र की उचित मूल्य दुकानों से पुरानी बोरियां इकट्ठा कर कुनकुरी स्थित सरकारी गोदाम में जमा करना था।
हालांकि, रिजवान अली ने सरकारी विश्वास को ठेंगा दिखाते हुए 33,850 बोरियां गोदाम में जमा नहीं कीं। कलेक्टर जशपुर द्वारा गठित जांच कमेटी ने पाया कि ₹25 प्रति नग की दर से कुल ₹8.39 लाख का गबन किया गया है।
*पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई!*
जशपुर पुलिस कप्तान DIG एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के कड़े निर्देशों पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम ने जाल बिछाया और अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी:
मुख्य आरोपी: रिजवान अली (37 वर्ष) को सूरजपुर के देवल्ला पारा से दबोचा गया।
खरीददार: चोरी का माल खरीदने वाले सुधीर साहू (42 वर्ष) को अंबिकापुर के मठ पारा से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल पिकअप और 4000 नग बारदाने जब्त कर लिए हैं। शेष माल की बरामदगी के लिए तलाश जारी है।
टीम की शानदार भूमिका
इस चुनौतीपूर्ण गुत्थी को सुलझाने में निम्न पुलिस जांबाजों का अहम योगदान रहा:
उप निरीक्षक: अशोक यादव
सहायक उप निरीक्षक: राजेश कुमार यादव
आरक्षक: राजकुमार भगत, सुभाष चंद्र बोस
नगर सैनिक: जोगेंद्र यादव।
”सरकारी संपत्ति का नुकसान पहुँचाने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। हमारी टीम बाकी बचे बारदानों की बरामदगी के लिए भी सक्रिय है।”
*जशपुर पुलिस प्रशासन*
