IMG 20220907 WA0211

*breking jashpur:- ग्राउंडजीरो ई न्यूज की खबर पर मचा बवाल,भाजपा ने राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के अधिवेशन के आयोजकों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग के साथ पुलिस प्रशासन को दे दी ऐसाी चेतावनी,गरमाने लगा हिंदू देवी देवताओं और राष्ट्रपिता महात्मागांधी पर की गई विवादित टिप्पणी का मामला…..*

 

जशपुरनगर। बीते दिनों शहर के वशिष्ट कम्युनिटी हाल में संपन्न हुए राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद की संयुक्त अधिवेशन में महाराष्ट्र से आए प्रवक्ता प्रेम कुमार गेडाम के विवादित बयान का विडियो इंटरनेट मिडिया में वायरल होने पर जिले में हंगामा मच गया है। हिंदू देवी देवताओं के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, स्वतंत्रता दिवस पर किए गए विवादित टिप्पणियों पर आक्रोश व्यक्त करते हुए,कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए गेड़ाम सहित कार्यक्रम के आयोजकों और उनके व्यक्तव्य के दौरान तालियां बजा रहे लोगों के विरूद्व एफआईआर दर्ज कर,तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर जिला बंद करने की चेतावनी भी भाजपाईयों ने पुलिस प्रशासन को दिया है। इंटरनेट मिडिया में वायरल हो रहे इस विडियों में प्रेम कुमार गेड़ाम ने भगवान श्रीराम,माता अंजनी,भगवान हनुमान पर आपत्तिजनक टिप्पणीयां करते हुए दिखाई दे रहें हैं। गेड़ाम ने अपने डेढ़ घंटे के भाषण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका और उनकी अहिंसा के सिद्ात पर भी कई विवादित टिप्पणियां की है। इन टिप्पणियों के दौरान मंच में बैठे हुए अतिथि हंस हंस कर तालियां बजाते रहे। इस विवादित विडियों पर की गई टिप्पणियों को हिंदूओं की भावनाओं को आहत करने के साथ राष्ट्र विरोधी बताते हुए,भारतीय जनता पार्टी ने एफआईआर दर्ज कर,गिरफ्तार करने की मांग की है।

वहिं इस मामले में जशपुर एसपी ने कहा कि मामले की शिकायत आई है आगे वीडियो देखने के उपरांत उचित कार्यवाही की जायेगी।

IMG 20220907 172742 IMG 20220907 172805

-->