Connect with us

RO NO.- Ro no 13229/20

ad

Jashpur

*बदलता कुनकुरी,संवरता कुनकुरी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर गर्मी में जल आपूर्ति के लिए नगर पंचायत तैयार, नल-जल के साथ टैंकरों से पहुंचाया जा रहा है पानी……*

Published

on

IMG 20250401 075218

जशपुरनगर। गर्मी के मौसम में कुनकुरी के नगरवासियों की पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर नगर पंचायत ने पानी आपूर्ति के लिए मोर्चा सम्हाल लिया है। नल-जल से निर्बाध पानी आपूर्ति के साथ नगर पंचायत के कर्मचारी इन दिनों टैंकर से नगरवासियों की पानी की जरूरत पूरा करने के लिए पसीना बहा रहे हैं। सीएमओ प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि सीएम के निर्देश पर गर्मी के दौरान पानी की मांग को पूरा करने के लिए नगर पंचायत ने पूरी तैयार कर ली है। उन्होनें बताया कि नगर के 15 वार्डो में मुहल्लेवासियों को पानी की आपूर्ति के लिए नगर पंचायत के पास 11 बोरवेल है। इसके अलावा ईब नदी में निर्मित एनीकट से नगर में निर्मित 3 पानी टंकियों से 948 नल कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत के पास पानी के पांच टैंकर उपलब्ध है। इनसे सुबह-शाम पानी की आपूर्ति की जा रही है। कुनकुरीवासियों को 24 घंटे पानी उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमृत मिशन 2.0 योजना के अंर्तगत 48.81 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। इस राशि से ईब नदी में एनीकट और पंप हाउस के साथ फिल्टर प्लांट का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही नगर के हर घर में नल जल पहुंचाने के लिए पाईप लाइन विस्तार की योजना भी बनाई गई है। दिसंबर 2026 तक योजना का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के पूर्ण हो जाने से कुनकुरी में जल समस्या बीते दिनों की बात हो जाएगी।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh9 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime2 months ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*