IMG 20240824 WA0015

*मुख्य न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने बगीचा के व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया, लंबित प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के दिए सख्त निर्देश*

 

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने बगीचा विकास खंड के व्यवहार न्यायालय का आज निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य न्यायमूर्ति द्वारा PWD-SDO बृजेश गुप्ता को न्यायालय भवन में आई सीपेज एवं दरार के सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने न्यायालय में लंबित प्रकरणों की त्वरित निराकरण हेतु दिशा निर्देश दिया गया एवं 05 वर्ष पुराना प्रकरणों को अतिशीघ्र निराकरण करने के लिए कहा गया। इस दौरान न्यायालय के संपूर्ण कक्ष का निरीक्षण किया गया। संपूर्ण निरीक्षण के दौरान व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 श्रीमती कामिनी वर्मा एवं समस्त न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित थे।

-->