file 00000000ab14820e8a509c62f768553f

*मुख्यमंत्री साय ने किया दिलीप सिंह जूदेव को समर्पित कविता का विमोचन, प्रियंवदा सिंह जूदेव ने लिखी कविता, मुख्यमंत्री बोले—कुमार साहब जैसा करिश्माई व्यक्तित्व सदियों में एक बार जन्म लेता है*

जशपुरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व जशपुर राज परिवार के सदस्य दिवंगत दिलीप सिंह जूदेव की पुण्य तिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित अपने निवास में उन लिखी कविता का विमोचन किया। यह कविता जूदेव की बड़ी बहू छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव ने लिखी। कविता का विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कुमार साहब (दिलीप सिंह जूदेव) जैसे करिश्माई व्यक्तित्व वाला जनप्रतिनिधियों सदियों में एक बार जन्म लेता है। यह हम सबका सौभाग्य है कि हमें उनके नेतृत्व में काम करने,सीखने का अवसर मिला। उन्होनें कहा कि दिलीप सिंह जूदेव की प्रेरणा से ही उन्होनें राजनीति में कदम रखा और विधायक,सांसद होते हुए मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचें हैं। उन्होने कहा कि जूदेव ने सनातन धर्म की रक्षा के साथ समाज के हर वर्ग के विकास और समस्याओं के निराकरण के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनकी बड़ी बहू प्रियंवदा सिंह जूदेव द्वारा लिखी गई कविता,नई पीढ़ी को जूदेव के व्यक्तित्व व कार्यो की जानकारी देने के साथ,काम करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
जनभावना का अनुभव है कविता –
प्रियवंदा सिंह जूदेव ने कहा कि उन्होनें पिता समान ससुर स्व दिलीप सिंह जूदेव के सानिध्य में बिताएं गए समय और उनके गुजरने के बाद जो जनभावना,अब तक उन्हें जशपुर से लेकर पूरे देश में देखने व सुनने को मिला,उसको शब्दों में पिरोया है। उन्होनें कहा 12 साल के बाद लोग दिलीप सिंह जूदेव को वैसे ही याद करते हैं जैसे पहले किया करते थे। उनके प्रति लोगों का जुड़ाव ही जशपुर राज परिवार की असली पूंजी है। उनके दिखाएं मार्ग का अनुसरण करते हुए,राज परिवार जनता की सेवा करने के लिए कृत संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->