Jashpur
*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय बिरहोर के लोगों से मोबाईल पर बात कर उनकी समस्याओं से हुए अवगत, कहा समस्याओं को किया जाएगा निराकरण*
Published
4 days agoon

*जशपुरनगर 22 अप्रैल 2025/* अपनी सरलता और सहजता के लिए पहचाने जाने वाले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदाय के लोगों से मोबाईल पर पूरी संवेदनशीलता से बात की और उनकी समस्याओं से अवगत हुए। मुख्यमंत्री से बिरहोर समुदाय के लोगों ने पानी की समस्या, स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने, मोबाईल नेटवर्क के लिए टावर स्थापित कराने सहित अन्य सुविधा उपल्बध कराने के लिए निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन बनाकर अधिकारियों के समक्ष प्रेषित करें। इसके निराकरण की तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित भी किया जाएगा।
दरअसल आज पद्म श्री जगेश्वर यादव जनपद पंचायत कुनकुरी के ग्राम बेहराखार में बिरहोर समुदायों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं की जानकारी ले रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय का उनके मोबाईल पर कॉल आया। मुख्यमंत्री ने बिरहोर समुदाय के लोगों से बात करने की इच्छा जाहिर की। इस दौरान जगेश्वर यादव के साथ लगभग 25 बिरहोर समुदाय के लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने बिरहोर समुदाय के लोगों से उनका हाल-चाल पूछा और उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा की आप लोग अपनी समस्याओं को अधिकारियों को तत्काल अवगत कराएं। इसका समाधान करा दिया जाएगा। इस समस्या को कलेक्टर के संज्ञान में लाकर इसके निराकरण की तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी।

You may like
ad

a


*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बगीचा में आयोजित श्री हरि अखंड संकीर्तन नाम यज्ञ में हुए शामिल, महाकुल यादव समाज बगीचा में वृंदावन भवन के विस्तार के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की*

*मुनि संघ का जशपुर आगमन, पारंपरिक नृत्य दल से हुआ भव्य स्वागत, जशपुर में जैन मुनियों का निरंतर आगमन सौभाग्य की बात…*

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बगीचा हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*
