Jashpur
*सीएम मैडम कौशल्या साय ने पति के लिए रखा ज्येष्ठ पूर्णिमा वट सावित्री का व्रत, की विशेष पूजा, शामिल हुईं घरघोड़ा व छाल से भी बहनें…*
Published
11 months agoon

जशपुरनगर। शुक्रवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में सीएम विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने पति की लंबी आयु और उनके समृद्धि के लिए वट सावित्री का व्रत रखा और शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर कुनकुरी की रामायण मंडली के अलावा घरघोड़ा एवं छाल से भी बहनें पूजा में शामिल होने आईं हुईं थीं।
ज्ञात हो कि पीपल की तरह वट या बरगद के पेड़ का भी विशेष महत्व है। पाराशर मुनि के अनुसार- ‘वट मूले तोपवासा’ कहा गया है। पुराणों में यह स्पष्ट किया गया है कि वट में ब्रह्मा, विष्णु व महेश तीनों का वास है। इसके नीचे बैठकर पूजन, व्रत कथा आदि सुनने से मनोकामना पूरी होती है। वट वृक्ष अपनी विशालता के लिए भी प्रसिद्ध है। मान्यता है इस व्रत को करने से पति को लंबी आयु प्राप्त होती है। इस व्रत की कथा सावित्री और सत्यवान से जुड़ी है। कहते हैं, ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन ही सावित्री ने अपने पति सत्यवान को यमराज से जीवित कराया था।
*धार्मिक के अलावा आयुर्वेद में भी महत्व है वट का*
धार्मिक दृष्टि से तो वट का महत्व है ही, चिकित्सा की दृष्टि से भी बरगद बहुत उपयोगी है। प्राचीन ग्रंथ वृक्षायुर्वेद में बताया गया है कि जो यथोचित रूप से बरगद के वृक्ष लगाता है, वह शिव धाम को प्राप्त होता है तथा आयुर्वेदिक मत से वट वृक्ष के सभी हिस्से कसैले, मधुर, शीतल तथा आंतों का संकुचन करने वाले होते हैं। कफ, पित्त आदि विकार को नष्ट करने के लिए इसका प्रयोग होता है। वमन, ज्वर, मूर्च्छा आदि में इसका प्रयोग लाभदायक है।

You may like
ad

a


*Jashpur News:-नगर सहित विद्यालय का नाम रोशन करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को उपाध्यक्ष ने घर-घर जाकर गुलदस्ता भेंटकर खिलाई मिठाई,उनके उज्ववल भविष्य की कामना के लिये दी शुभकामनाएं..!*

*Big breaking:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सख्त तेवर, समीक्षा बैठक में कहा जनहित के कामों में लापरवाही नहीं होगी बर्दास्त, पेयजल, पीएम आवास और ग्रामीण रोजगार को लेकर दिए आवश्यक निर्देश……*

*डीपीएस जशपुर की निशा एक्का ने रचा इतिहास,12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में हासिल किया पांचवां स्थान…*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*
