दोकड़ा/जशपुर। आज तड़के सुबह चौकी क्षेत्र के बंदरचुवा से कुनकुरी मार्ग पुलिया समीप एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई,घटना से जुड़ी मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी दोकड़ा क्षेत्र के ग्राम बंदरचुवा कुनकुरी राष्ट्रीय राजमार्ग पुलिया किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है,घटना की सूचना के बाद दोकड़ा पुलिस टीम मौके पर तत्काल पहुंच कर शव बरामद कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है,वही शव का शिनाख्त नहीं हो सका है।