Connect with us
ad

Slide 1
Slide 2
Slide 2

Election

*Election:- जिले के तीनों विधासभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी कल करेगें नामांकन दाखिल,कुनकुरी से विष्णुदेव साय,पत्थलगांव से गोमती साय,जशपुर से रायमुनी भगत भरेंगे नामांकन,पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह होंगे शामिल………*

Published

on

IMG 20231029 WA0357

 

 

जशपुर जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी 30 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे।इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह स्वयं जशपुर पंहुच रहे हैं।भारतीय जनता पार्टी के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नामांकन रैली की जोरशोर से तैयारी में जुटे हुए हैं।उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जशपुर जिले की तीनों विधानसभा सीटो से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी कुनकुरी विष्णुदेव साय,पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय व जशपुर श्रीमती रायमुनि भगत द्वारा तीनों विधानसभा का सामूहिक नामांकन कल 30 अक्टूबर दिन सोमवार को दोपहर 12.00 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय जशपुर में दाखिल किया जाना सुनिश्चित किया गया है।नामांकन रैली में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह शामिल होंगे और बलराम मंच बस स्टैंड जशपुर में आम सभा को संबोधित करेंगे।उक्त कार्यक्रम में जशपुर जिले में निवासरत भाजपा के वरिष्ठ नेतागण सांसद,पूर्व सांसद,पूर्व विधायकगण,जिला प्रभारी-सहप्रभारी,भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य,प्रदेश पदाधकारी व कार्यसमितिसदस्य, जिला,मंडल भाजपा,मोर्चा प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी-कार्यसमिति सदस्य,विधानसभाओं के प्रभारी गण,जिला पंचायत के सदस्यगण, जनपद के सदस्यगण,नगरपंचायत के पार्षदगण,शक्ति केंद्र के प्रभारी,संयोजक-सहसंयोजक,बूथ समिति के अध्यक्ष व सदस्यगण के साथ समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,महामंत्री भरत सिंह,मुकेश शर्मा समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय,रणविजय सिंह जूदेव नामांकन कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुए हैं।

Advertisement

RO-12884/2

RO- 12884/2

RO- 12884/2

ad

Ad

Ad

Ad

Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh3 weeks ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*

Advertisement