Connect with us
ad

Slide 1
Slide 2
Slide 2

Chhattisgarh

*गोठान बन रहे रोजगार के केंद्र, विभिन्न कार्यो से महिलाओ को मिल रहा लाभ, ग्रामीण आजीविका केंद्र के रूप में हो रहे विकसित, कलेक्टर संजीव झा ने सोहगा गोठान का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश, गोठान में गतिविधियों के सुचारू क्रियान्वयन हेतु वार्षिक कैलेंडर तैयार करने के निर्देश…*

Published

on

सरगुजा। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने गुरुवार को अम्बिकापुर विकासखंड के आदर्श गोठान सोहगा का निरीक्षण कर वहां संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया।

उन्होंने गोठान में वर्ष भर आजीविका मूलक गतिविधि सुचारू रूप से संचालित करने तथा सब्जी की खेती को और लाभदायक बनाने के लिए वार्षिक कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए।

गोठान में सलंग्न महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा कर मल्चिंग विधि से की गई लौकी, टमाटर, मिर्च और करेला की खेती का अवलोकन किया। उन्होंने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को प्याज़ की खेती हेतु निर्देशित किया।

कलेक्टर ने इस दौरान गोठान में रीपा के तहत अंडा उत्पादन, मुर्गी पालन, बटेर पालन, प्लास्टिक बोरा निर्माण इकाई का अवलोकन कर बोरा का शत-प्रतिशत उठाव गौठानो में वर्मी कम्पोस्ट के भराई हेतु करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया, साथ ही बोरा निर्माण हेतु कच्चा सामग्री के क्रय हेतु बड़े नगरों से संपर्क कर अवगत कराने हेतु निर्देशित किया।

स्वम सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा के दौरान समूह के सदस्यों से उद्यानिकी गतिविधि से 38600/-, अंडा विक्रय से 72000/- एवम मुर्गा विक्रय से 47500/- राशि मिलना बताया।

रीपा द्वारा तैयार हो रहे ह्यूमिक एसिड इकाई को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश देते हुए गौठान में प्रारंभ ओएस्टर मशरुम इकाई को देखकर महिला समूहों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अम्बिकापुर को नेपियर घास की कटिंग कर विक्रय हेतु तथा गौठान में मछली पालन हेतु डबरी निर्माण कराने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह, जनपद सीईओ श्री एस एन तिवारी, वैज्ञानिक डॉ प्रशान्त शर्मा, उपचालक उद्यान सहित कृषि, उद्यान एवम जनपद के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement

RO-12884/2

RO- 12884/2

RO- 12884/2

ad

Ad

Ad

Ad

Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh4 weeks ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*

Advertisement