Jashpur
*सजल सखियों द्वारा किया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन….*
Published
3 days agoon

जशपुरनगर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सजल ग्रुप की महिलाओं के द्वारा बालासाहेब देशपांडे स्मारक भवन कल्याण आश्रम जशपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया ।सजल ग्रुप 15 सखियों का एक सक्रिय ग्रुप है, जो जशपुर के सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। सजल ग्रुप का गठन 7 अप्रैल 2019 को किया गया था। इसके गठन से लेकर आज तक यह अनेकों कार्यों को करता आया है। इस ग्रुप का उद्देश्य समाज की महिलाओं में जागरूकता लाना एवं नारी शक्ति को एक दिशा प्रदान करना है ।हमारी नारियां घर के दायित्व में ही ना सिमटी रहे बल्कि अपने अंदर की प्रतिभा को बाहरी दुनिया से रूबरू भी कराएं।
कार्यक्रम में आए समस्त महिला अतिथियों का स्वागत टीका ,आरती एवं बैच लगाकर किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही अनीता गुप्ता द्वारा रचित सरस्वती वंदना का उन्हीं के द्वारा मधुर गायन किया गया। इस वर्ष 2025 में सजल ग्रुप के अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में सजल ग्रुप के द्वारा जिले की पांच संघर्षरत महिलाओं ,श्रीमती संगीता सरोज भोई डायट उप प्राचार्य(, फिल्म निर्माण )श्रीमती शशि सिन्हा (संबल )श्रीमती विभा रजक (कर्मठता),कुमारी दीपिका तिर्की (शास्त्रीय नृत्य कथक, भरत नाट्यम)कुमारी मीना सिंह,( संबल) का सम्मान स्मृति चिन्ह व उपहार द्वारा किया गया ।इस वर्ष सजल सखी अनीता चौधरी की स्मृति में अनीता चौधरी स्मृति पुरस्कार भी जशपुर की प्रतिभावान बेटी कुमारी सुलोचना सिंह को दिया गया,जिसने बालासाहेब देशपांडे उद्यान ,गढ़ कलेवा ,कल्याण आश्रम एवं जशपुर के विभिन्न स्थानों पर अपनी कलाकृतियों से सजाया है ,।इसके अलावा ग्रुप के सदस्यों ने सजल मां ,श्रीमती शांति सिन्हा, श्रीमती सुगंति साहनी ,श्रीमती सरोज देवी, श्रीमती राजकुमारी देवी का सम्मान श्रीफल एवं उपहार देकर किया जिनका परिचय अभिलाषा गुप्ता के द्वारा दिया गया। सजल ग्रुप के अन्य कार्यक्रमों में कुमारी दीपिका तिर्की का कथक नृत्य ने दर्शकों में समा बांध दिया ।सजल ग्रुप की स्वर कोकिला मंजुला झा के गीत इत्ती सी हंसी इत्ती सी खुशी ,ने दर्शकों का मन मोह लिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर श्रीमती सीमा गुप्ता के द्वारा महिला दिवस पर ओज पूर्ण भाषण दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा ‘ लकी लेडीज गेम ‘ जिसके द्वारा सजल ग्रुप ने अनेकों उपहार महिलाओं को वितरित किए। मंच का सफल संचालन श्रीमती ममता सिन्हा एवं ज्योति श्रीवास्तव द्वारा किया गया ।सजल की सदस्य रेखा सिंह (पत्नी एस. एस. पी .श्री शशि मोहन सिंह )श्रीमती किरण महतो ,श्रीमती शशि साहू कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके थे परंतु कार्यक्रम की सफलता में इनका भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं श्रीमती सरोजिनी जनार्दन खरे,चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ।विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं श्रीमती शुभांगी गोयल, डॉ माधुरी गुप्ता( प्राचार्य गर्ल्स कॉलेज), श्रीमती संगीता सरोज भोई (उप प्राचार्य डाइट )/डॉक्टर योग्या यादव, डॉक्टर कंचन गुप्ता ,श्रीमती कल्पना टोप्पो( बी ई ओ जशपुर), श्रीमती शाहीन फातिमा सिद्दीकी, श्रीमती जयमुनि सिंह ,प्रधान पाठिका , कल्याण आश्रम एवं श्रीमती शालिनी सोनी। कार्यक्रम में कल्याण आश्रम परिवार का भी सहयोग रहा।पूरे कार्यक्रम में सजल की सभी सखियां ,श्रीमती ममता सिन्हा, ज्योति श्रीवास्तव , सीमा गुप्ता, रेखा सिंह, हेमा शर्मा, मंजुला झा ,सरिता साहू ,अभिलाषा गुप्ता ,ज्योति शाहनी , डॉली कुशवाहा ,अनीता गुप्ता रीना सोनी, किरण महतो एवं शशि साहू ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सजल ग्रुप की महिलाओं के द्वारा बालासाहेब देशपांडे स्मारक भवन कल्याण आश्रम जशपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया ।सजल ग्रुप 15 सखियों का एक सक्रिय ग्रुप है, जो जशपुर के सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। सजल ग्रुप का गठन 7 अप्रैल 2019 को किया गया था। इसके गठन से लेकर आज तक यह अनेकों कार्यों को करता आया है। इस ग्रुप का उद्देश्य समाज की महिलाओं में जागरूकता लाना एवं नारी शक्ति को एक दिशा प्रदान करना है ।हमारी नारियां घर के दायित्व में ही ना सिमटी रहे बल्कि अपने अंदर की प्रतिभा को बाहरी दुनिया से रूबरू भी कराएं।
कार्यक्रम में आए समस्त महिला अतिथियों का स्वागत टीका ,आरती एवं बैच लगाकर किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही अनीता गुप्ता द्वारा रचित सरस्वती वंदना का उन्हीं के द्वारा मधुर गायन किया गया। इस वर्ष 2025 में सजल ग्रुप के अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में सजल ग्रुप के द्वारा जिले की पांच संघर्षरत महिलाओं ,श्रीमती संगीता सरोज भोई डायट उप प्राचार्य(, फिल्म निर्माण )श्रीमती शशि सिन्हा (संबल )श्रीमती विभा रजक (कर्मठता),कुमारी दीपिका तिर्की (शास्त्रीय नृत्य कथक, भरत नाट्यम)कुमारी मीना सिंह,( संबल) का सम्मान स्मृति चिन्ह व उपहार द्वारा किया गया ।इस वर्ष सजल सखी अनीता चौधरी की स्मृति में अनीता चौधरी स्मृति पुरस्कार भी जशपुर की प्रतिभावान बेटी कुमारी सुलोचना सिंह को दिया गया,जिसने बालासाहेब देशपांडे उद्यान ,गढ़ कलेवा ,कल्याण आश्रम एवं जशपुर के विभिन्न स्थानों को अपनी कलाकृतियों से सजाया है ,।इसके अलावा ग्रुप के सदस्यों ने सजल मां ,श्रीमती शांति सिन्हा, श्रीमती सुगंति साहनी ,श्रीमती सरोज देवी, श्रीमती राजकुमारी देवी का सम्मान श्रीफल एवं उपहार देकर किया जिनका परिचय अभिलाषा गुप्ता के द्वारा दिया गया। सजल ग्रुप के अन्य कार्यक्रमों में कुमारी दीपिका तिर्की के कथक नृत्य ने दर्शकों में समा बांध दिया ।सजल ग्रुप की स्वर कोकिला मंजुला झा के गीत ‘ इत्ती सी हंसी इत्ती सी खुशी ‘,ने दर्शकों का मन मोह लिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर श्रीमती सीमा गुप्ता के द्वारा महिला दिवस पर ओज पूर्ण भाषण दिया गया। हेमा शर्मा द्वारा किरण महतो द्वारा रचित कविता का पाठ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा ‘ लकी लेडीज गेम ‘ जिसके द्वारा सजल ग्रुप नेअतिथि को अनेकों उपहार वितरित किए। मंच का सफल संचालन श्रीमती ममता सिन्हा एवं ज्योति श्रीवास्तव द्वारा किया गया ।सजल की सदस्य रेखा सिंह (पत्नी एस. एस. पी .श्री शशि मोहन सिंह )श्रीमती किरण महतो ,श्रीमती शशि साहू कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके थे परंतु कार्यक्रम की सफलता में इनका भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं श्रीमती सरोजिनी जनार्दन खरे,चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ।विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं श्रीमती शुभांगी गोयल, डॉ माधुरी गुप्ता( प्राचार्य गर्ल्स कॉलेज), श्रीमती संगीता सरोज भोई (उप प्राचार्य डाइट )डॉक्टर योग्या यादव, डॉक्टर कंचन गुप्ता ,श्रीमती कल्पना टोप्पो( बी ई ओ जशपुर), श्रीमती शाहीन फातिमा सिद्दीकी, श्रीमती जयमुनि सिंह( प्रधान पाठिका , कल्याण आश्रम )एवं श्रीमती शालिनी सोनी। कार्यक्रम में कल्याण आश्रम परिवार का भी सहयोग रहा।पूरे कार्यक्रम में सजल की सभी सखियां ,श्रीमती ममता सिन्हा, ज्योति श्रीवास्तव , सीमा गुप्ता, रेखा सिंह, हेमा शर्मा, मंजुला झा ,सरिता साहू ,अभिलाषा गुप्ता ,ज्योति शाहनी , डॉली कुशवाहा ,अनीता गुप्ता, रीना सोनी, किरण महतो एवं शशि साहू ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।

You may like
ad

a


*जहां भाजपा के कई दिग्गज चुनाव हार गए वहीं भाजपा महामंत्री रामनारायण यादव ने एक बार फिर साबित कर दिया अपना जनाधार, लगातार दूसरी बार चुने गए उपसरपंच,कहा यह जीत जनता को समर्पित…*

*big breaking:– सालिक साय बने निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष ,शौर्य प्रताप सिंह जूदेव बने उपाध्यक्ष, भाजपा खेमे में खुशी की लहर……*

*Big breking jashpur:-शपथ ग्रहण से चंद घंटे पहले भाजपा में शामिल हुई कांग्रेस के पार्षद सुमन शर्मा,उपाध्यक्ष पद को लेकर बनी थी अंतर्कलह..!*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*
*कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासन फिर हुआ अलर्ट, दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र जारी कर सभी कलेक्टरों को कोरोना जांच और टीकाकरण में तेजी लाने कहा*
