IMG 20221008 WA0155

*भव्य रूप से मनाया गया यहां दशहरा उत्सव,हजारों भक्तों के मौजूदगी में रावण दहन कार्यक्रम से लेकर शोभायात्रा में दिखा भारी उमंग और उत्साह,… बारिश के बीच भी यहां के बालिकाओं का दिखा अद्भुत शक्ति प्रदर्शन… देखिये वीडियो सिर्फ ग्राउंड जीरो ई न्यूज पर…*

जशपुर/सन्ना:- जशपुर जिले के सन्ना में दशहरा के उपलक्ष्य में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति कीर्तन भवन सन्ना के द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा में पहली बार उत्साह और उमंग से भरा हजारों लोगों का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला।जहां हजारों भक्तों के मौजूदगी में रावण दहन कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ।जिसके बाद शोभा यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकला जिसमें भी हजारों लोगों ने बद्व चढ़ कर भाग लिया।वहीं इस शोभा यात्रा में सन्ना नगर में कन्या शक्ति में भी काफी उमंग देखने को मिला जो काफी अद्भुत था।बाजा गाजा के साथ निकाली गई शोभा यात्रा में हजारों बालिकाओं ने नाचते गाते झूमते हुए शक्ति प्रदर्शन भी किया।वहीं भारी बारिश में भी यहां का उमंग कम नही हुआ।नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा विषर्जन के लिये ईब नदी गयी और माता दुर्गा जी का विषर्जन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

-->