*अफसरों का आदेश हवा में उड़ाना पड़ा महंगा! जनगणना ड्यूटी से भागे शिक्षक सत्यजीत निराला तत्काल प्रभाव से निलंबित*

*जशपुर, 2 मई 2026:/ जनगणना 2027 जैसे राष्ट्रीय महत्व के काम में लापरवाही बरतना एक सहायक शिक्षक को भारी पड़ गया। दुलदुला ब्लॉक के प्राथमिक शाला सरहापानी में पदस्थ सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

*क्या है मामला?*

भारत की जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत भवन नंबरिंग और मकान सूचीकरण के लिए तहसीलदार दुलदुला द्वारा 15 से 17 अप्रैल तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलदुला में प्रगणकों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण रखा गया था।

*बिना बताए गायब रहे शिक्षक:*
तहसीलदार की रिपोर्ट के मुताबिक, सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला बिना किसी पूर्व सूचना और अनुमति के पूरे प्रशिक्षण से नदारद रहे। चार्ज अधिकारी ने 19 अप्रैल को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा, लेकिन शिक्षक ने कोई जवाब नहीं दिया।

*जिला स्तर से भी नोटिस, फिर भी चुप्पी:*
इसके बाद कलेक्टर कार्यालय से 21 अप्रैल को फिर नोटिस भेजा गया। 2 मई तक शिक्षक की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। इसे उच्चाधिकारियों के आदेश की घोर अवहेलना और कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही माना गया।

*नियमों का उल्लंघन:*
प्रशासन ने माना कि शिक्षक का ये कृत्य छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 और 07 का उल्लंघन है। इसे कदाचरण की श्रेणी में रखते हुए छ.ग. सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल निलंबित कर दिया गया।

*अब क्या?*
निलंबन अवधि में सत्यजीत निराला का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय दुलदुला नियत किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

_जनगणना जैसे महत्वपूर्ण काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, प्रशासन ने इस कार्रवाई से साफ संदेश दिया है।_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->