Connect with us
ad

Slide 1
Slide 2
Slide 2

Jashpur

*विराट दीपमहायज्ञ में इक्कीस सौ दीपकों से यज्ञशाला हुआ रोशन,अखिल विश्व गायत्री परिवार का संदेश दीपकों के प्रकाश की तरह जन जन के विचारों में हो क्रांति का सूत्रपात,युग निर्माण के मशाल के नीचे हर वर्ग का हो समावेश।*

Published

on

IMG 20230103 WA0083

 

बगीचा,03 जनवरी 20223/ गायत्री परिवार बगीचा द्वारा आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तृतीय दिवस विराट दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया है।शांतिकुंज हरिद्वार की ब्रह्म वादिनी बहनों की टोली के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलन कराया गया।दीपमहायज्ञ में 2100 दीपकों से यज्ञशाला को सजाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रद्धेय जगदीश पाठक ने आशीर्वचन देकर सभी को अनुग्रहित किया।

दीपमहायज्ञ के तत्व दर्शन को समझाते हुए श्यामा जीजी ने दीपक के प्रकाश की तरह ज्ञान प्रकाश को जन जन तक पंहुचाने की बात कही।उद्बोधन में उन्होंने बताया कि नारी राष्ट्र की जननी है।नारी के कारण ही प्रकृति का सृजन हुआ है।नारी में हीं सृजन का गुण है।जिसके कारण पुरी सृष्टि का संचालन हो रहा है।

उक्त दीपमहायज्ञ में नगर गांव से आए महिलाओं के द्वारा घरों से पांच दीपकों की थाली सजाकर लाया गया था। नारी शक्ति के महत्व के श्यामा जीजी ने पांच दीपकों के महत्व को बताया।उन्होंने कहा कि धर्माचार्य के रुप मे पहला दीपक है जो समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाता है।दूसरा दीपक राजनेता के रुप में है जो राष्ट्र को समुन्नत व सशक्त बनाने के लिए सतत कार्यशील रहते हैं।तीसरा दीपक धनाढ्य वर्ग के लिए जिनके धन का सदुपयोग समाज के निमित्त होता है।चौथा दीपक वैज्ञानिक प्रबुद्ध वर्ग के लिए जिनके कारण समाज में वैचारिक क्रांति आती है।पांचवा दीपक कलाकार के रूप में जो अपनी कलाकारी से विश्व की दशा दुर्दशा व खुशी के पलों को समाज के सामने लेकर आते हैं।
जब यह पांचों दीपक समाज में जलते रहते हैं तो समाज समुन्नत बनता है समृद्धि आती है।खुशहाली आती है।आज इन्हीं दीपकों को जलाकर हमें संदेश देना है कि हर वर्ग अपने कर्तव्य के प्रति सजग हों जागरुक हों।धर्म,संस्कृति की रक्षा के लिए अपने साधन, संपदा, प्रतिभा,समय व श्रम का अंश राष्ट्र को समर्पित करें।

कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रुप मे संतोष अमिता सोनी ने दीप महायज्ञ का पूजन सम्पन्न किया।

Advertisement

RO- 12884/2

RO-12884/2

RO- 12884/2

ad

Ad

Ad

Ad

Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh2 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*

Advertisement