*पहाड़ी कोरवा समाज की वेदना पर संवेदना की अभिनव पहल….संवेदना फाउंडेशन के कार्यों से पहाड़ी कोरवा समाज में दिखता है उत्साह…आप भी जानिये इनके उत्थान के लिए क्या कार्य कर रही संवेदना*

 

जशपुरनगर:- यह खबर जशपुर जिले का वह समाजसेवी संस्था का है जो संस्था आये दिन राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पहाड़ी कोरवाओं के उत्थान के लिए आये दिन कुछ ना कुछ अभिनव पहल करती ही दिखती है।वह संस्था है जिले की संवेदना फाउंडेशन जिसकी नींव जिले के वरिष्ठ पत्रकार ग्राउंड जीरो न्यूज के संस्थापक स्व.विशबन्धु शर्मा ने रखा था।जिसके बाद से लगातार जिले भर में अति गरीब पहाड़ी कोरवा समाज के उत्थान में संवेदना फाउंडेशन ने कई ऐसे कार्य किया है जिसकी सराहना भी लोग करते हैं।वहीं आज पुनः संवेदना फाउंडेशन के गोद ग्राम कोरवा पारा लुइकोना में संवेदना की टीम वहां निवासरत कोरवा परिवारों से मिलने पहुँची ।इस अवसर पर संवेदना समूह के कार्यकर्ताओं ने कोरवा परिवारों का हाल चएल जाना और उन्हें जरूरत के सामान कपड़े ,स्टेशनरी, चॉकलेट बिस्किट एवम जीवन रक्षक दवाई का वितरण किया एवम मिठाई खिलाया और उनकी समस्याएं सुनी ।विदित हो कि संवेदना समूह के द्वारा पिछले चार वर्षों से लगातार हर माह कोरवा पारा जाकर उनकी समस्यों को सुनकर उंसके निराकरण का प्रयास किया जाता रहा है इसी क्रम में कोरवा परिवारों की सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी को लेकर समूह के सदस्यों ने तत्तकालीन कलेक्टर महादेव कावरे से मिलकर बताया था जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने कोरवा पारा में बोरिंग खनन करवाया था ।समूह के सदस्यों को कोरवा परिवारों ने बताया कि गांव में लगभग 11 कोरवा परिवार रहता है जिनमे से अधिकांश कोरवाओं के पास जाति प्रमाण पत्र नहीं जिसके कारण उन्हें कई समस्यों का सामना करना पड़ता है ।

-->