IMG 20250325 WA0078

*जपं उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता उप मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित, सामाजिक, धार्मिक कार्यों के लिए मिला सम्मान, एक बड़े बैनर के अखबार ने किया था आयोजन*

जशपुरनगर। जशपुर जिले से बगीचा जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता को उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के हाथों सम्मान किया गया। यह सम्मान समारोह बड़े बैनर के एक राष्ट्रीय अखबार द्वारा किया गया था।
जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने अपने क्षेत्र में कई सार्वजनिक हित के लिए सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण काम किये हैँ।श्री गुप्ता अपने किये कार्यों के बदौलत लोगों के दिलों मे बस गये हैँ।अरविन्द गुप्ता ने बताया बगीचा जनपद अंतर्गत भीतघरा पंचायत मे विशाल सोमेश्वर महादेव का मंदिर बनाकर क्षेत्र के सनातनी धार्मिक विचारों के लिए ऐतिहासिक काम किये हैँ।उन्होंने आगे कहा आने वाला समय मे सार्वजनिक हित के लिए जो भी कार्य हो दिल खोल के तन मन धन से करने की बात कहा। बड़े बैनर के अखबार के किये इस सम्मान के लिए क्षेत्र के लोग जनपद उपाध्यक्ष को लगातार शुभकामनायें दे रहे हैँ।

-->