IMG 20230606 WA0109

*10 सूत्रीय मांगों को लेकर जशपुर फेडरेशन ने डीईओ को सौंपा ज्ञापन*

 

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जशपुर के जिला अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता के अगुवाई में सोमवार को स्थानांतरण से वरिष्ठता प्रभावित शिक्षक सहायक शिक्षक एल्बी सवर्ग को बैच बॉटम का लाभ प्रदाय करने सहित दस सूत्रीय मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिन्हा को ज्ञापन दिया। डीईओ को ज्ञापन देते हुए फेडरेशन के जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि सहायक शिक्षक,शिक्षक एलवी सवर्ग जो सविलियन पूर्व स्थानांतरण करा चुके है उनकी संख्या आज प्रदेशभर में 25000 है जिनकी वरिष्ठता प्रभावित होने से प्रधान पाठक, उच्च वर्ग शिक्षक पदोन्नति से वंचित होना पड़ रहा है और पीड़ित शिक्षकों से जूनियर शिक्षकों की पदोन्नति हो जा रही है जिससे स्थानांतरण से पीड़ित शिक्षक सवर्ग काफी दुःखी है हमारी मांग है कि जिस तरह हमे वितीय लाभ हेतु प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता की गड़ना की जा रही है उसी आधार पर हमें स्थानांतरित ब्लॉक कार्यभार ग्रहण तिथि से वरिष्ठता गड़ना न करते हुए प्रथम नियुक्ति वर्ष के कनिष्ठ में वरिष्ठता देते हुए बैच बॉटम का लाभ मिलनी चाहिए। प्राथमिक प्रधान पाठक के पद जशपुर जिले में टी व ई सवर्ग का लगभग 150 पद रिक्त है और पूर्व में जशपुर जिले में पदोन्नति की जा चुकी है वर्तमान में पदोन्नति पर हाईकोर्ट से न कोई रोक है न ही शासन स्तर से रोक है तो कलेक्टर जशपुर से आग्रह करते है कि पुनः डीपीसी कर पूरक सूची से प्राथमिक प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति की जाए।
दस सूत्री विविध मांगो के सम्बंध
उच्च शिक्षा एवम् व्यापम द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा मे सम्मिलि होने हेतु अनापत्ति/अनुमति पत्र प्रदान कना।
प्रधान पाठक पदोन्नत हेतु वेटिंग लिस्ट मे सम्मिलित सहायक शिक्षकों का कांउँसलिंग कराकर आगामी शिक्षा सत्र तक प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक पद की रिक्तियों पूर्ण करना।
नव पदोन्नत शिक्षक जिनके द्वारा संशोधन हेतु आवेदन प्रस्तुत किया है को संशोधित आदेश जारी कराते हुए शेष रिक्त पदों पर आगामी शिक्षा सत्र तक वेटिंग लिस्ट मे सम्मिलित सहायक शिक्षके का कांउसलिंग कराकर पदांकित कराना।
सहायक शिक्षकों का सेवा पुस्तिका का सत्यापन हेतु समस्त बीईओस के नाम आदेश जारी कराना।
तत्समय एस .एस. ए.विभाग मे कार्यरत शिक्षाकर्मियों का सीपीएस कटौती का कर्मचारी अंशदान तत्कालिन न्यौक्ता एवं सह न्यौक्ता अधिकारी जनपद पंचायत सीईओ और बीईओ के संयुक्त बैंक खाता मे जमा है ।उक्त राशि को सबंधित कर्मचारियों के व्यक्तिगत बैंक खाता मे हस्तांतरित कराना।
तत्समय एस.एस.ए.अन्तर्गत कार्यरत शिक्षाकर्मियों का समयमान एवं अन्य बकाया राशि का भूगतान कराना।
समस्त नवपदोन्नत शिक्षकों का अंतिम भूगतान प्रमाण पत्र एवं सेवा पुस्तिका संबंधित डीडीओ को शीघ्र प्रेषित कराना ताकि पदोन्नत वेतन भूगतान हो ।
अपने जिला मे पदोन्नत होकर कार्यभार ग्रहण कर चूके शिक्षकों का वेतन भूगतान बढे हुए दर पर करने हेतु सभी डीडीओ के नाम आदेश जारी कराना।
समयमान वेतन आदेश जारी करने हेत मुख्यकार्यपालन जनपद पंचायत के नाम आदेश जारी कराना।
स्थानांतरण से प्रभावित सहायक शिक्षकों को बाॅटम आॅफ द बेच नियम के अनुसार वरिष्ठता सूची अप्रैल २०२२ मे सुधार करना।
जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिन्हा ने प्रतिनिधि मंडल के उक्त मांगों को गंभीरता से लेते हुए
उपरोक्त मांगो पर समाधानपरक विचार करते हुए त्वरित कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। मांग पत्र सौंपने में जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता जिला संयोजक रवि यादव ,जिला महासचिव मोहम्मद शाहिद खान, जिला संगठन सचिव विजय यादव, जिला संगठन मंत्री जगमोहन यादव ,जिला सह प्रवक्ता मोहम्मद मेराज अंसारी, श्री यशवंत यादव ब्लॉक अध्यक्ष पत्थलगांव, श्री पुरेंद्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष बगीचा संजय बेक, ब्लॉक अध्यक्ष जसपुर, ब्लॉक सचिव पत्थलगांव संतोष सोनी, ब्लॉक उपाध्यक्ष रविंद्र साय, ब्लॉक कोषाध्यक्ष कूमत साय, मीडिया प्रभारी रामनिवास सिंगार, ब्लॉक संगठन मंत्री कांसाबेल जनक सिंह, सक्रिय सदस्य फरसाबहार संजय पैकरा, मनराज चौहान, ऋषिकेशवर यादव ,बृज किशोर सोनवानी, अंजना लाकड़ा, सोनी कुमारी भगत ,अनुपा बड़ा महेंद्र कुमार यादव ,श्रीमती आमला मींज, ललित मोहन यादव ,युधिष्ठिर रामबारी देसी ,बसोर सहित सैकड़ों की संख्या में
समस्याओं को लेकर हम अपने जिला के शिक्षा अधिकारी से गुहार लगाने के लिए आज एकजुट हुए।

IMG 20230606 141033

-->