Jashpur
*Jashpur News:-अंतराष्ट्रीय महिला दिवस सर्व सामाज के महिलाओं का ससम्मान कार्यक्रम आयोजित,जशपुर विधायक हुई शामिल,सजल महिला ग्रुप की अभिनव पहल,समाज के उत्थान व समाज सुधार के लिये कार्य कर रही महिलाओं को किया गया पुरुस्कृत..!*
Published
1 year agoon

जशपुरनगर:- सजल महिला ग्रुप द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें जशपुर के सभी समाज की महिलाएं सम्मिलित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत माननीया विधायक रायमुनि भगत जी जो कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थी के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विशिष्ठ अतिथियों में रजनी प्रधान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ,जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती रेणु प्रकाश, जिला रोजगार अधिकारी दुर्गेश्वरी सिंह, तहसीलदार जय श्री पथे मैडम, डॉ मधुलिका श्रीवास्तव एवं शिकागो से आई हुई डॉक्टर त्रिपद मैडम सम्मिलित थी। इसके अलावा इसके अलावा पार्षद श्रीमती नीतू गुप्ता, प्रतिमा भगत पूर्व सरपंच एवं भाजपा कार्यकर्ता,मुन्नी गुप्ता भाजपा कार्यकर्ता सावित्री निकुंज पूर्व बीडीसी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थी।
कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन के साथ मंत्रोच्चार श्रीमती सरिता साहू द्वारा किया गया फिर अतिथियों का स्वागत गान शशि साहू, सरिता साहू ,डोली कुशवाहा, रीना सोनी ,किरण महतो एवं अभिलाषा गुप्ता द्वारा किया गया। स्वागत गान के दौरान हारमोनियम पर अंशिका साहू और तबले पर यश साहू ने साथ दिया। स्वागत गान के बाद मंचस्थ अतिथियों का स्वागत फूलों के पौधे देकर सजल सदस्यों द्वारा किया गया। अतिथियों के अलावा जितने भी लोग इस कार्यक्रम में आए सभी का पुष्प वर्षा के साथ सजल ग्रुप के द्वारा स्वागत किया गया।तत्पश्चात सजल का प्रस्तावना श्रीमती ममता सिन्हा के द्वारा पढ़ा गया जिसमें उन्होंने बताया कि सजल ग्रुप द्वारा अपने गठन से लेकर आज तक क्या कार्य किया गया है एवं उसके आगे की क्या कार्य योजनाएं हैं। सजल ग्रुप की सक्रियता के बारे में उन्होंने बतलाया कि कैसे सजल ग्रुप की प्रत्येक महिलाएं सक्रिय रहकर अपना कार्य करती हैं। नारी शक्ति को समर्पित शशि साहू के नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। फिर श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव द्वारा महिला दिवस पर ओजपूर्ण भाषण दिया गया। अनीता गुप्ता द्वारा कविता पाठ किया गया। इसके बाद सजल ग्रुप के द्वारा जशपुर जिले के पांच, विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत एवं संघर्षरत महिलाओं का सम्मान किया गया जिसमें जशपुर जिले की दो ऑटो ड्राइवर रीता माधुरी, जिन्होंने बी ए एवं डी एड करने के बाद इस पेशे को अपनाया। राजमनी भगत जो घर एवं गांव वालों के विरोधों के बावजूद इस पेशे को अपनाया ।अंजली गुप्ता जो विकलांग है एवं बहुत अच्छा चित्र बनाती है, मेहंदी लगाती है और स्केच आर्टिस्ट है ।सरिता थवाईत जो प्राइवेट स्कूल में पढाने के बावजूद भी अचार ,पापड़ ,बड़ी बनाकर घर संभालते हुए संघर्षरत हैं ।अलीमा कुजूर सीएससी ,जो प्रतिदिन 80 किलोमीटर की यात्रा करती है और अपने कार्य को जोश पूर्वक करती हैं, इन महिलाओं का सम्मान स्मृति चिन्ह एवं साड़ी द्वारा किया गया। पुरस्कार के अगले क्रम में समाज की वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान था इसके लिए सजल ग्रुप द्वारा 5 वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान किया गया जिसमें श्रीमती शीला गुप्ता जी ,श्रीमती सत्यवती अम्बष्ट जी, श्रीमती उमा देवी पांडे जी ,सुषमा सिन्हा जी एवं पैरों बाई थी। ये सभी महिलाएं सामाजिक ,शिक्षा ,चिकित्सा एवं अन्य क्षेत्रों में अपने समय में संघर्षरत रही एवं अपने कार्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया था। और अनगिनत उपलब्धियां उनके जीवन काल में रही है।सजल ग्रुप द्वारा उन्हें शॉल , स्वेटर एवं फूलों का हार पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। माननीय विधायक महोदया एवं मंचासीन अतिथियों के द्वारा उन्हें सजल स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में मंचासीन सभी अतिथियों के द्वारा उद्बोधन दिया गया जिसमें महिलाओं के अधिकारों की बात की गई । रोजगार अधिकारी के द्वारा कहा गया की बेटा बेटी एक समान है फिर बेटियों को वह सम्मान क्यों नहीं मिलता। जिला कार्यक्रम अधिकारी रेनू प्रकाश के द्वारा कहा गया कि महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए हमेशा आगे आना चाहिए। तहसीलदार मैडम के द्वारा अपने उद्बोधन में सजल ग्रुप की तारीफ करते हुए कहा गया कि आप सभी लोग घर परिवार देखते हुए कामकाजी होते हुए भी इस तरह के कार्यक्रम यदि कर पा रही हैं तो आप बहुत बधाई की पात्र हैं और कभी भी आवश्यकता हो तो आप मुझसे संपर्क कर सकती हैं मैं हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार रहूंगी। छत्तीसगढ़ की पहली महिला ऑर्थो सर्जन मधुलिका श्रीवास्तव के द्वारा भी महिलाओं के उत्थान की बात की गई। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रजनी प्रधान ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप लोगों ने वास्तव में उन्हें चुना है जो इस सम्मान के हकदार हैं।आदरणीया विधायक महोदया द्वारा अपने उदबोधन में संस्कार, संस्कृति एवं शिक्षा की बात की गई तथा दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों से भी नारी शक्ति को एकजुट होने की बात की गयी। मंच संचालन का कार्य श्रीमती सीमा गुप्ता एवं श्रीमती ज्योति साहनी द्वारा सफलतापूर्वक किया गया । दोनों की जुगलबंदी देखने लायक थी।उन्होंने सजल ग्रुप की सभी सदस्यों ,श्रीमती ममता सिन्हा, ज्योति श्रीवास्तव, सीमा गुप्ता, ज्योति साहनी, सरिता साहू, अभिलाषा गुप्ता, किरण महतो, डोली कुशवाहा ,अनीता गुप्ता, अनीता चौधरी ,मंजुला झा, हेमा शर्मा ,रीना सोनी ,शशि साहू एवं कंचन सिंह का परिचय बड़े ही रोचक ढंग से करवाया गया। सजल सदस्य सीमा गुप्ता के द्वारा बताया गया की अभी यह उनके द्वारा आयोजित पहला कार्यक्रम था अगले वर्ष वह इससे भी वृहद कार्यक्रम करेंगे और पूरे वर्ष में उनके द्वारा जो सामाजिक कार्य किया जाता है वह भी निरंतर चलता रहेगा।कार्यक्रम के अंत में अभिलाषा गुप्ता के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

You may like
ad

a


*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर रेचुवां घाट का ब्लैक स्पॉट दूर करने हेतु 50.00 लाख की राशि की मिली स्वीकृति*

*big breaking jashpur:- बगैर वीजा, पासपोर्ट के शहर में घूम रहा नाइजीरिया मूल का व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस को नहीं दे सका पहचान संबंधी कोई दस्तावेज, आखिर क्या उद्देश्य था और कौन था उसके साथ, जानने के लिए पढ़ें…*

*स्वर्गीय ओम प्रकाश साय की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा, बड़ी संख्या में लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि…..*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*
