Connect with us

RO NO.- Ro no 13229/20

ad

Chhattisgarh

*जशपुर को मिलेगा अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र, वनवासी कल्याण आश्रम में बनेगा 100 बिस्तरों का अस्पताल 35.53 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, 7 अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शिलान्यास…*

Published

on

IMG 20250405 WA0023

जशपुरनगर। जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा देने जा रहा है एक ऐतिहासिक कदम। स्व. जगदेव राम उरांव स्मृति कल्याण आश्रम धर्मार्थ चिकित्सालय, जो वर्षों से गरीब और जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित है, अब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 100 बिस्तरों वाले अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 35 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत आएगी, जिसे एनटीपीसी लारा द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) फंड के तहत वहन किया जाएगा।इस परियोजना का शिलान्यास समारोह 7 अप्रैल 2025 को प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। साथ ही, कार्यक्रम में वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सतेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री श्री योगेश बापट, सेवांकुर प्रमुख डॉ ज्ञानेश गव्हाणकर, डॉ पूर्णेंदु सक्सेना और सेवांकुर के अन्य वरिष्ठ सदस्यगण भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

वनवासी कल्याण आश्रम का चिकित्सा आयाम – सेवा की परंपरा का प्रतीक

राष्ट्रीय महामंत्री श्री योगेश बापट जी ने बताया कि कल्याण आश्रम चिकित्सा आयाम 1964 से चल रहा है। जिसके तहत वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा संचालित यह धर्मार्थ चिकित्सालय वर्ष 1974 से स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सतत कार्य कर रहा है। यह अस्पताल क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों और आर्थिक रूप से पिछड़े नागरिकों के लिए एक भरोसेमंद चिकित्सा केंद्र रहा है। यहां प्रतिदिन 150 से 200 मरीज ओपीडी में परामर्श लेने पहुंचते हैं।अस्पताल में पहले से ही नेत्र चिकित्सा, मोतियाबिंद ऑपरेशन, फिजियोथेरपी, ईसीजी, पैथोलॉजी जैसी अन्य सुविधाएं पहले उपलब्ध हैं। विशेष चिकित्सा शिविरों के आयोजन के माध्यम से भी लोगों को विभिन्न रोगों की जांच एवं इलाज की सुविधा दी जाती है।

आधुनिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम

अस्पताल के जीर्णोद्धार और आधुनिकीकरण की मांग लम्बे समय से की जा रही थी। इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले के लारा स्थित एनटीपीसी प्रबंधन से संपर्क किया और उनके सहयोग से इस बड़ी परियोजना को मूर्त रूप दिया गया। एनटीपीसी द्वारा स्वीकृत 35.53 करोड़ रुपये की राशि से अस्पताल का नया भवन बनाया जाएगा और अत्याधुनिक चिकित्सीय उपकरणों की खरीद की जाएगी।कल्याण आश्रम अस्पताल की सबसे बड़ी विशेषता इसकी जनसेवामूलक सोच है। यहाँ मात्र 10 रुपये में ओपीडी सेवा उपलब्ध कराई जाती है। आवश्यक दवाएं निःशुल्क दी जाती हैं, तथा जाँच शुल्क अन्य निजी संस्थानों की तुलना में बहुत ही कम रखे गए हैं ताकि समाज के हर वर्ग को समुचित इलाज मिल सके।

स्थानीय जनता को मिलेगा सीधा लाभ

इस अस्पताल के उन्नयन से जशपुर शहर के साथ-साथ आसपास के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को आधुनिक, सुलभ और किफायती चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। यह अस्पताल न केवल स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा, बल्कि यह आदिवासी बहुल इस क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं मानव सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी बनेगा।वनवासी कल्याण आश्रम की वर्षों की तपस्या और सेवा भावना को इस प्रोजेक्ट से नई दिशा मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री साय के इस निर्णय से यह स्पष्ट हो गया है कि राज्य सरकार आदिवासी क्षेत्रों के चहुँमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh9 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime2 months ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*