Connect with us
ad

Slide 1
Slide 2
Slide 2

Uncategorized

*भगवान बिरसा मुंडा जनजातियों के धार्मिक व्यवस्था, संस्कृति, परंपरा, अस्तित्व एवं अस्मिता रक्षा के प्रतीक, जनजातियों की अस्मिता और अस्तित्व का प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा, गौरव दिवस के रूप में मनेगी उनकी जयंती: प्रबल, बिरसामुंडा चौक पर शोभायात्रा के बाद वनवासी कल्याण आश्रम के स्मारक भवन में होगी सभा….*

Published

on

जशपुरनगर। भगवान बिरसा मुंडा ने अपने 25 वर्ष के जीवन काल में ही जमींदारी प्रथा, राजस्व व्यवस्था इंडियर फारेस्ट एक्ट 1982 और धर्मांतरण के खिलाफ अंग्रेजों एवं ईसाई पादरियों से संघर्ष किया। भगवान बिरसा मुंडा जनजातियों के धार्मिक व्यवस्था, संस्कृति, परंपरा, अस्तित्व एवं अस्मिता रक्षा के प्रतीक हैं। ये संपूर्ण जनजाति समाज के गौरव हैं। इसलिए इनकी जयंती अब हर साल जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनेगी। भाजपा के प्रदेशमंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए सभी को शुभकामनाएं और प्रधानमंत्री जी का आभार।
उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को जशपुर में जनजाति गौरव दिवस बड़े हर्षाेलास के साथ मनाया जाएगा। बिरसा मुंडा पहले जनजाति क्रांति कारी रहे हैं जो गुलामी के विरुद्ध अपनी आवाज़ बुलंद की। उन्होंने छोटे से गांव से अंग्रेज़ो के विरुद्ध संघर्ष आरंम्भ कर दिया। गांधी जी के पूर्व ही एक प्रकार से असहयोग आंदोलन का प्रारंभ इन्ही के द्वारा किया गया था। ऐसा भी सुना गया है कि जब बिरसा को जेल में डाल दिया गया तो खाने के लिए गौ मांस दिया जाता था। जेल के अंदर भी उन्होंने विद्रोह कर दिया। धर्मांतरण का तो विरोध वो कर ही रहे थे। इन परिस्थियों में उस वक्त बिरसा को चाहने वालो की संख्या बढ़ती चली गयी और आंदोलन बढ़ता ही जा रहा था। इससे अंग्रेज़ भयभीत हो गए और ये माना जाता है कि जेल के अंदर ही इस तरुण बिरसा को ज़हर देकर मार दिया गया। अंग्रेज़ आज़ादी के इस दीवाने को तो अपनी कूटनीति से शांत कर दिए थे लेकिन इनकी प्रेरणा से लाखों जनजाति समाज अपने अस्मिता की रक्षा के लिये आगे आते ही रहे। जब तक मां भारती को गुलामी की जंजीरो से मुक्त नही करा लिया गया। आज भी जनजाति समाज अपनी संस्कृति, परंपरा, रीति रिवाज आज़ादी के इस महान नायक से प्रेरणा लेकर सुरक्षित रखा हैं। लेकिन अंग्रजो के दलाल आज भी इनकी संस्कृति को नष्ट कर मतान्तरण कराते हुए व्यक्ति का राष्ट्रान्तरण करने का प्रयास लगातार कर रहे हैं। किंतु हम सब इन अंग्रेजी मानसिकता के लिए बेरियर बनकर दीवाल की तरह खड़े हैं।
यह होगा कार्यक्रम
अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस मनाया जाएगा। जिसमें सुबह 10 बजे बिरसामुंडा चौक के पास शोभयात्रा पहुंचेगी। यहां बिरसामुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा की जाएगी। दोपहर 12 बजे से वनवासी कल्याण आश्रम के स्माकर भवन में सभा होगी। जहां मुख्य वक्ता के तौर पर वनवासी कल्याण आश्रम के महामंत्री योगेश बापट उपस्थित होंगे।

Advertisement

RO-12884/2

RO- 12884/2

RO- 12884/2

ad

Ad

Ad

Ad

Advertisement
Advertisement
1726204192 6606320685b85e7e25cc
Chhattisgarh3 hours ago

*पूर्वजों के प्रति सम्मान, प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक है पितर पक्ष : मुख्यमंत्री श्री साय*

1726490732 2d3296286f677a261763
Chhattisgarh6 hours ago

*स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के सीएमएचओ, सीएस और नोडल अधिकारियों से की समीक्षा, राज्य के सभी निजी पैथोलॉजी लैब की एक माह के भीतर सूची तैयार करने के निर्देश, अनियमित लैब को एक साल में कराना होगा नियमितिकरण, निजी प्रेक्टिस करने वाले चिकित्सकों को निर्देश, नियम विरुद्ध कार्य करने पर होगी कार्रवाई, मरीजों को रेफर करने की बतानी होगी वजह, रेफर के कारणों की होगी समीक्षा तीन माह के भीतर 500 जन औषधि केंद्र खोलने के लिए तैयारी पूरी करने के निर्देश….*

1726204192 6606320685b85e7e25cc
Chhattisgarh7 hours ago

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 17 सितम्बर को ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’’ में होंगे शामिल*

Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh4 weeks ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*

Advertisement