Connect with us
ad

Slide 1
Slide 2
Slide 2

Jashpur

*मन की बात:– प्रधानमंत्री की मन की बात को प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने अति पिछड़ी कोरवा जनजातीय गांव पहुंच कर उनके साथ सुना,97 वें एपिसोड में…………*

Published

on

IMG 20230130 WA0024

 

जशपुरनगर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 97 वें कड़ी की मन की बात को भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने अति पिछड़ी कोरवा जनजातीय गांव में ग्रामवासियों के साथ सुना।भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने (साल का प्रथम)97 वाँ एपिसोड मन की बात 2023 कार्यक्रम में शक्तिकेंद्र देवढांड एवम मंडल पंडरापाट जशपुर विधानसभा बूथ क्रमांक 65/57/58 *”मेरा बूथ सबसे मजबूत”* बूथ को मजबूत करने के उद्देश्य से बूथ के समस्त सदस्यों के साथ में मन की बात सुने जिससे एक नई ऊर्जा सभी को मिली और एक नई उत्सुकता जनजातियों के साथ देखने को मिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी महीने के आखिरी रविवार को देश को मन की बात के जरिए संबोधित किया,इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी रगो में लोकतंत्र है और भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी है।पीएम मोदी ने कहा कि जनवरी का महीना काफी इवेंटफुल होता है,इस महीने 14 जनवरी के आसपास देशभर में त्योहारों की रौनक होती है, इसके बाद देश गणतंत्र दिवस मनाता है, गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर कई लोगों ने हमें चिट्ठी लिखी है।इस दौरान पीएम ने कई लोगों के बारे बताया कि झांकी में महिलाओं की साझेदारी को लेकर बहुत खुश हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने जनजातीय समाज के लिए काम करने वाले लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है,पीएम ने कहा कि जनजातीय समुदाय धरती और विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं। उनके लिए काम करने वाले व्यक्तियों का सम्मान युवाओं को प्रेरित करेगा।पीएम ने कहा कि इस साल नक्सल प्रभावित इलाकों में भी पद्म पुरस्कारों की धूम है।मिलेट्स को बाजार तक लाने से किसान खुश इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित किए गए इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स का जिक्र किया।उन्होंने बताया कि भारत के प्रस्ताव पर योगा की तरह ही मिलेट्स ईयर घोषित किया गया है। मोदी ने कहा कि मिलेट्स को लोग बड़े पैमाने पर अपना रहे हैं। खानपान का हिस्सा बना रहे हैं. इसका प्रभाव दिख रहा है कि छोटे किसान उत्साहित हैं।वो खुश हैं कि दुनिया महत्व समझने लगी है।इस दौरान पीएम ने कहा कि मिलेट्स को बाजार तक पहुंचाने के प्रयास भी शुरू कर दिए गए हैं।कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेतागण गोविंदराम भगत जी, गेंद बिहारी सिंह जिला पंचायत सदस्य, सुमित्रा पैकरा जनपद सदस्य, पार्वती यादव, जनपद सदस्य, हरिशंकर यादव मंडल अध्यक्ष, अशोक यादव, महामंत्री पंडरापाट प्रदीप नारायण सिंह ,जनपद अध्यक्ष,देवलाल भगत, महामंत्री पंडरापाट , केदार मिश्रा, परमहंस अगराज, सुरेन्द्र भगत, लक्ष्मण यादव , जुगनू यादव, ज्ञानी यादव, रामलाल राम , शोभाकिनी , त्रिभुवन यादव,नंदकुमार यादव , हरकनारायण ,जगनाथ बैगा ,एवम अन्य सदस्य गण मौजूद थे।

Advertisement

RO-12884/2

RO- 12884/2

RO- 12884/2

ad

Ad

Ad

Ad

Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh3 weeks ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*

Advertisement