IMG 20231020 WA0286 1

*कई कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल, कहा भाजपा की नीतियों से हैं प्रभावित, पढ़िए कहां के हैं ये कार्यकर्ता?*

जशपुरनगर। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, जिले का राजनैतिक तापमान भी बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के पंडरीपानी मंडल के अंतर्गत खुटगांव शक्ति केंद्र में भाजपा की बैठक थी। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता चमन सिंह उपरघींचा, खुटगांव की गीता चौहान व ममता चौहान,जगजीवन केरकेट्टा, पिरथो राम ने पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष वेदप्रकाश भगत के समक्ष भाजपा में प्रवेश किया। भाजपा में शामिल होने के बाद इन कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे भाजपा की रीति और नीतियों से काफी प्रभावित हैं। भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और यहां कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलता है। अब हम सभी कार्यकर्ता मिलकर चुनाव में पार्टी को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

-->