Connect with us
ad

Slide 1
Slide 2
Slide 2

Chhattisgarh

*विधायक व संसदीय सचिव चंद्राकर को पद व सदस्यता से बर्ख़ास्त किया जाए : भाजपा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा- कांग्रेस के लोग एक तरफ़ मारपीट करके आतंक फैला रहे हैं, तो दूसरी तरफ़ मीडिया और पत्रकार जगत के दमन में लगे हुए हैं,जो कुछ हुआ, वह कांग्रेस के चरित्र की एक बानग़ी है….*

Published

on

जशपुरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मंगलवार को महासमुन्द के आबकारी दफ़्तर में कांग्रेस विधायक और संसदीय सचिव की मौज़ूदगी में हुई मारपीट की घटना को प्रदेश के राजनीतिक इतिहास का सबसे काला अध्याय बताते हुए कांग्रेस, प्रदेश सरकार और विधानसभा अध्यक्ष से उन्हें कांग्रेस, संसदीय सचिव व विधानसभा की सदस्यता से बर्ख़ास्त करने की मांग की है। श्री साय ने जशपुर ज़िला कांग्रेस द्वारा कुनकुरी थाना प्रभारी को सभी न्यूज़ एजेंसी के ख़िलाफ़ एफ़आईआर करने के लिए पत्र लिखे जाने और कांग्रेस विधायक यूडी मिंज द्वारा थाना प्रभारी को सौंपे जाने को कांग्रेस के अलोकतांत्रिक, असहिष्णु और अधिनायकवादी राजनीतिक चरित्र का परिचायक बताया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि विधायक और संसदीय सचिव चंद्राकर की मौज़ूदगी में मंगलवार को जो कुछ हुआ, वह कांग्रेस के चरित्र की एक बानग़ी है। संसदीय सचिव के नाते प्रदेश सरकार का एक अंग होकर मारपीट करने वालों को अपने साथ लेकर आबकारी दफ़्तर पहुँचने की बात पीड़ित कर्मचारी ने अपनी शिकायत में कही है और यह भी कहा है कि विधायक और उनके समर्थकों ने कमरा बंद करके बेदम पीटा, जिससे पीड़ित बुरी तरह घायल हो गया। उसकी जान भी जा सकती थी।प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मारपीट और उन पर जानलेवा हमला करती कांग्रेस नेताओं और जनप्रतिनिधियों और उनकी गुण्डावाहिनियों की आपराधिक क़रतूतों के चलते जंगलराज जैसा आलम पूरे प्रदेश में देखा जा रहा है। कांग्रेस के लोग सत्ता की धौंस दिखाकर प्रदेश को अराजकता के गर्त में धकेल रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि जशपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्याक्ष से कांग्रेस के ही भूपेश गुट द्वारा की गयी मारपीट से जुड़ी ख़बरें व वीडियो प्रसारित होने पर कांग्रेस के लोगों का मीडिया के ख़िलाफ़ प्रलाप करना समझ से परे है। यह मीडिया, सोशल मीडिया के प्रति कांग्रेस और उसकी सरकार के दुराग्रहों का परिचायक है। कांग्रेस के लोग ऐसी हरक़तें करके अब मीडिया को खुले तौर पर धमकाने में लगे हैं। श्री साय ने कहा कि टुकड़ा-टुकड़ा गैंग की अभिव्यक्ति की आज़ादी का झंडा उठाए देशभर में प्रलाप करती कांग्रेस आज अपने असहिष्णु चरित्र का परिचय दे रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अनेक मौक़ों पर मीडिया के प्रति अपने दुराग्रह का प्रदर्शन करते देखे-सुने और पढ़े गए हैं, अब कांग्रेस के बाकी लोग भी उसी रास्ते उसी चरित्र का परिचय देने में लगे हैं।
————————

Up Next

*देखिये वीडियो:- खुद लत्तम जुत्तम हो रहे और खुद ही थाने शिकायत करने जा रहे, पत्रकारों के समर्थन में उतरे गणेश राम भगत ने कह दी ऐसी बात, उद्योग के खिलाफ फिर जताया आक्रोश वहीं कांग्रेस पर साधा निशाना और कहा कम्युनिटी हॉल में कबड्डी टूर्नामेंट हुआ और पत्रकारों ने सच्चाई प्रकाशित की, खुद सिर फुटव्वल किये तो छपा, छपा तो पेट दर्द क्यों.., यदि पत्रकारों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही हुई तो जनजाति मंच इससे कई गुणा बढ़कर करेगी प्रदर्शन, ऐसी सरकार नहीं चाहिए…..देखिये वीडियो…..*

Don't Miss

*राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 अक्टूबर को साईंस कॉलेज मैदान में भव्य समारोह में करेंगे उद्घाटन, नाइजीरिया, फिलीस्तीन, छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा के आदिवासी नर्तक दल देंगे प्रस्तुति, दोपहर 2.30 बजे से विवाह संस्कार विधा पर, शाम 6.30 बजे से पारम्परिक त्यौहार, अनुष्ठानों एवं पारम्परिक विधाओं पर होगा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन*

Advertisement

RO-12884/2

RO- 12884/2

RO- 12884/2

ad

Ad

Ad

Ad

Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh4 weeks ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*

Advertisement