IMG 20261018 WA0002

*नवरात्रि पर्व पर दुर्गा पंडालों में पहुंचीं उत्तर क्षेत्र सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण गोमती साय, मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की, चोंगरीबहार, दोकड़ा बस स्टैंड और मंदिर पारा दोकड़ा के दुर्गा पंडालों में पहुंचकर लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद*

जशपुरनगर। नवरात्रि के पावन पर्व पर जगह-जगह स्थापित दुर्गा पंडालों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में रविवार को उत्तर सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष व पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचीं। उन्होंने चोंगरीबहार, दोकड़ा बस स्टैंड तथा मंदिर पारा दोकड़ा स्थित दुर्गा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की। नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखने को मिल रहा है। जगह-जगह धार्मिक आयोजन और पूजा-पाठ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर है।श्रीमती गोमती साय के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचने के दौरान स्थानीय श्रद्धालुओं एवं आयोजन से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल रहा। नवरात्रि का यह पर्व श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->