Connect with us
ad

Slide 1
Slide 2
Slide 2

Chhattisgarh

*जनता ही नहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी कांग्रेस पार्टी से हो रहा मोह भंग, फिर लगा जशपुर कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिला सचिव ने किया भाजपा प्रवेश, सरकार होने के बावजूद कार्यकर्ताओं का आखिर क्यों हो रहा मोह भंग, जमीनी स्तर पर कांग्रेस का भ्रष्टाचार, गरीबों की उपेक्षा बन रही कारण, पाठ क्षेत्र में कांग्रेस जनाधार का गिर रहा ग्राफ ….पढिये पूरी खबर*

Published

on

IMG 20211003 WA0014
जशपुर,सन्ना:- इन दिनों जशपुर जिले की राजनीति में फिर से भूचाल आते हुए देखा जा सकता है।जिले की सन्ना पाठ क्षेत्र में इन दिनों राजनीति भूचाल आते हुए दिख रहा है।वहीं सन्ना पाठ क्षेत्र जो कभी भाजपा का गढ़ के रूप में जाना जाता था।परन्तु 2018 के विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के लोगों का भाजपा से मोह भंग हुआ था और सभी ने सत्ता परिवर्तन पर जोर दिया और जशपुर में 35 वर्षों बाद कांग्रेस के विधायक चुनाव जीते हैं।परन्तु इन दिनों सन्ना पाठ क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का पार्टी से मोह भंग होते हुए देखा जा सकता है।पूरा मामला आपको बता दें कि जशपुर जिले के सन्ना में जिला भाजपा के द्वारा विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया था।जिसमें भाजपा के जिला जशपुर प्रभारी गुरूपाल भल्ला के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय भी मौजूद थे।उन्ही के समक्ष बैठक के दौरान कांग्रेस पार्टी के युवा मोर्चा जिला सचिव रिशु केशरी अपने 4 समर्थकों के साथ भाजपा पार्टी का दामन थाम लिया।वहीं सन्ना क्षेत्र में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का भाजपा प्रवेश करने पर क्षेत्र की राजनीति माहौल गर्माता हुआ दिख रहा है।हालांकि जानकारों की माने तो यह कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बड़ी छति साबित हो सकती है।क्योंकि पार्टी से युवा मोर्चा के पदाधिकारियों का इस तरह से मोह भंग हो कर चला जाना कहीं न कहीं नुकशान तो जरूर होगा।

रिशु केसरी का भाजपा प्रवेश करने पर जब हमने उनसे पूछा कि आखिर वर्तमान में कांग्रेस की सरकार है और आप खुद कांग्रेस के पदाधिकारी हैं तो आखिर अचानक भाजपा प्रवेश करने के पीछे पार्टी से क्या नाराजगी है तो उन्होंने बताया की कांग्रेस पार्टी के द्वारा हम जैसे कार्यकर्ताओं को बिल्कुल भी सम्मान नही दिया जाता है।वहीँ क्षेत्र के गरीबों का हक भी पार्टी के नेताओं के द्वारा मारा जाता दिख रहा है जहां उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान राशि तक कि यहां बन्दरबाँट कर दी जाती है।और गरीबों का हक मार कर यह राशि सम्पन्न परिवारों को दी जा रही है।वहीं नवीन तहसील की मांग में सन्ना मुख्यालय के व्यापारियों ने भी बहुत सहयोग किया था परन्तु मुख्यालय का भूमिपूजन विधायक के द्वारा मनमाना सन्ना पंचायत छोड़ दूसरे पंचायत में किया गया जिससे मैं काफी दुखी हुआ और ऐसे ही कारणों के कारण मेरा कांग्रेस पार्टी से मन हट गया और मैं भाजपा प्रवेश कर लिया।

आपको यह भी बताना जरूरी है कि बीते कुछ दिन पहले भी कांग्रेस पार्टी के एक नेता के बेटे ने सन्ना में कांग्रेस छोड़ भाजपा प्रवेश किया था।अब सवाल यह उठता है कि आखिर क्या कारण है कि कार्यकर्ता नेता पदाधिकारी 3 सालों के अंदर में ही कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ने को मजबूर होते दिखने लगे हैं?

Up Next

*क्या कलेक्टर महादेव कावरे को दिव्यांग बालात्कार पीड़ित छात्राओं को न्याय दिलाने पर मिली स्थान्तरण की सजा, निर्ममतापूर्वक हुए इस ब्लाइंड क्राइम और दबे मामले में कलेक्टर की पहल पर हुआ था मूक बधिर छात्राओं के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला उजागर, यदि कलेक्टर ने नहीं की होती तत्काल कार्यवाही तो क्या होता स्थान्तरण.?…सरकार का निर्णय सरकार के विरुद्ध……….*

Don't Miss

*Watch video:- तिरंगा लहराते सीआरपीएफ के जवानों ने फीट इंडिया फ्रीडम रन( 2 ) में दौड़ लगाकर दिया स्वस्थ रहने का संदेश, फिर किया रक्त दान, शिविर के आयोजन में दिखा जवानों का उत्साह, 25 गंभीर मरीजों के लिए जिला अस्पताल में उपलब्ध कराए 25 यूनिट ब्लड, सुरक्षा के साथ सेवा की मिसाल बने 81 बटालियन के जवान, कमाण्डेन्ट ने कहा इनके जज्बे को सलाम…….*

Advertisement

RO-12884/2

RO- 12884/2

RO- 12884/2

ad

Ad

Ad

Ad

Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh4 weeks ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*

Advertisement