Connect with us
ad

Slide 1
Slide 2
Slide 2

Jashpur

*पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला भर में आयोजित की कार्यक्रम, नव राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प…………….*

Published

on

IMG 20220925 WA0186

 

जशपुरनगर।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को जशपुर शहर मण्डल सहित पूरे जिले के सभी मण्डलों एवं बूथों में जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि आज देशभर में उनकी 106वीं जयंती मनाई गई। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 25 सितंबर 1916 को दीनदयाल जी का जन्म यूपी के मथुरा में हुआ था। एकात्म मानववाद दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर हम सब उन्हें शत-शत नमन करते हैं। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसे राजनेता रहे हैं जिन्होंने न केवल स्वयं भारत को भारत के दृष्टिकोण से जानने, समझने और देखने की दृष्टि विकसित की, अपितु अनेकों लोगो को भी वैसी ही दृष्टि प्रदान की।

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर जिले लगभग बूथों में सफाई अभियान भी चलाया गया और इस अवसर पर
जशपुर शहर मण्डल सहित सभी मण्डलों एवं बूथों में मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय, जिला भाजपा महामंत्री सुनील गुप्ता, जिला प्रभारी सेवा पखवाड़ा शंकर गुप्ता, जिला भाजपा मंत्री देवधन नायक, भाजपा कोषाध्यक्ष वरुण जैन, शरद चौरसिया, मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह, राजकपूर भगत, मुकेश सोनी, दिलमन मिंज, अभिषेक मिश्रा, राहुल गुप्ता, आशु राय, अमित साय, गणेश गुप्ता, गणेश जैन, राम गर्ग, विनोद निकुंज, श्रीनायक मिश्रा, सलोने मिश्रा, श्रीमती शारदा प्रधान, श्रीमती भुनेश्वरी बेहरा, गंगा राम भगत, सुदाम पंडा, रवि यादव सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement

RO-12884/2

RO- 12884/2

RO- 12884/2

ad

Ad

Ad

Ad

Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh3 weeks ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*

Advertisement