कांसाबेल। यू डाइस का शनिवार एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन यहां के मंगल भवन में आयोजित की गई,जिसमें विकासखंड के सभी संकुल समन्वयक शामिल हुए।कार्यशाला में प्रशिक्षित करने मुख्य रूप से जिला प्रोग्रामर अरुण कुमार चंद्रा शामिल हुए।उन्होंने बताया की राष्ट्रीय स्तर पर भारत शासन शिक्षा मंत्रालय के मार्ग दर्शन मे सभी राज्यों के समस्त स्कूलों से UDISE डाटा का संकलन वर्ष 2001से किया जा रहा है छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत जशपुर जिले में एक्स वर्ष 2021 22 में सभी प्रबंधन को मिलाकर 2660 शालायें संचालित है जहां से udise डाटा का संकलन किया जाना है udise के अंतर्गत शाला की मूल भूत जानकारी / भौतिक संसाधन,शिक्षको तथा विद्यार्थियों की जानकारी संकलित की जानी है संकलित आंकड़ों के आधार पर समग्र शिक्षा की कार्य योजना एवम् बजट का निर्माण किया जाता है ,साथ ही राष्ट्रीय राज्य एवम् जिला स्तर पर शासन के अनेक योजनाओं में उक्त डाटा का उपयोग किया जाता है।उन्होंने बताया की वर्ष 2022 / 23 की UDISE डाटा का ऑनलाइन प्रविष्टि हेतु शनिवार को जिला मिशन समन्वयक नरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में विकास खंड कांसाबेल , पत्थलगांव, बगीचा , एवम् फरसाबहार के बीआर सी सी , एम आई एस कोर्डिनेटर , बी आर पी ( आई ई डी ) , एव समस्त संकुल समन्वयको का प्रशिक्षण श्री अरूण चंद्रा (जिला – प्रोग्रामर) द्वारा दिया गया।उक्त कार्यशाला में ऑनलाइन एंट्री सम्बंधी शालाओं की समस्त महत्व पूर्ण जानकारी जैसे कि शाला की भौतिक स्थिति , शिक्षको की संपूर्ण जानकारी एवम् समस्त विद्यार्थियों की प्रविष्टी संबंधि समस्त जानकारी का विस्तृत चर्चा एवम् प्रत्यक्ष प्रदर्शिनी (life demo) दिया गया। तदोउपरांत संकुल शैक्षिक समन्वयको द्वारा पूछे गए समस्त प्रशनो का उत्तर दिया गया।उक्त कार्यशाला में नरेंद्र कुमार सिंहा जिला मिशन समन्वयक, दीपा गुप्ता apc , अरूण कुमार चंद्रा जिला प्रोग्रामर, राजेंद्र कुमार चौहान बी आर सी सी , कांसाबेल, श्याम लाल साहू बीआरसीसी फरसाबहार, एस के सिंह पत्थलगांव , सुखीराम साहू लेखापाल , सी पी तिवारी, तिलकराज brp (ied) चारों विकास खंड के mis codinetor एवम् समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयक उपस्थित रहे ।
