IMG 20230404 1655402 1

*आयोजन:–अष्ट प्रहरी के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा, कल प्रातः से अष्ट प्रहरी अखंड कीर्तन का होगा आगाज,प्रदेश सहित ओडिशा, झारखंड के कीर्तन मंडली होंगे यहां शामिल……………….*

दोकड़ा।जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के गरियादोहर में अष्ट प्रहरी अखंड कीर्तन विष्णु नाम यज्ञ का बुधवार से शुभारंभ होने जा रहा है,इससे पहले आज मंंगलवार की शाम को यहां महाकूल समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भव्य कलश यात्रा निकाल कर पूजा स्थल में अधिवास कर कलश स्थापना की गई,इस मौके पर हजारों की संख्या में महिला पुरुष कलश यात्रा में शामिल होकर बाजे गाजे के साथ मैनी नदी तट से जल उठाकर पुनः पूजा स्थल में स्थापना की गई।बुधवार को प्रातः 7 बजे से अष्ट प्रहरी अखंड कीर्तन हरे कृष्ण हरे राम का नाम उच्चारण का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें प्रदेश सहित ओडिशा झारखंड के अखंड कीर्तन मंडली शामिल होकर भक्तिमय वातावरण में संगीत से शमां बांधेंगे।इस कार्यक्रम में अनेक वेशभूषा में शामिल होकर नृत्य प्रस्तुत करते हुए अखंड कीर्तन करेंगे।गुरुवार के सुबह पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा, जिसमें दही हंडी फोड़,नगर भ्रमण कर एक साथ महिला पुरुष महाप्रसाद सेवन करेंगे।

प्रदेश सहित ओडिशा झारखंड राज्य के कीर्तन मंडली होंगे शामिल

 

गरियादोहर के बजरंग बली मंदिर प्रांगण में रामनवमी पर्व के उपलक्ष्य में प्रति वर्ष अष्ट प्रहरी अखंड कीर्तन की धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है,इस वर्ष में अनेक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमेंओडिशा,झारखंड सहित प्रदेश के आधा दर्जन अखंड मंडली इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर हरे कृष्ण हरे राम का नाम जाप करेंगे।जिसको लेकर यहां के समाज के लोगों द्वारा मंदिर प्रांगण को साफ सफाई के साथ मंडप को भव्य रूप देकर सजाया गया है।कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए अध्यक्ष गणेश प्रसाद यादव ने बताया की रामनवमी पर्व के उपलक्ष्य ने यह हरी नाम कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है,मंगलवार की शाम 4 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए। 05 अप्रैल प्रातः 7 बजे से हरे कृष्ण हरे राम का नाम उच्चारण प्रारंभ किया जाएगा।इस दौरान अनेक मंडली द्वारा अखंड कीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी।06 अप्रैल को पूर्णाहुति एवं नगर भ्रमण के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया जाएगा।इस धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में शामिल होने के लिए आयोजन समिति द्वारा लोगों को आमंत्रित किया गया है।

-->