*राजनीति:– संसदीय सचिव यूडी मिंज के बयान पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया पलटवार कहा खोखली उपलब्धियों का ढिंढोरा पीट रही है प्रदेश की भूपेश सरकार, भाजपा शासन काल के स्वीकृत कार्यों को बता रहे हैं अपनी उपलब्धि, जूदेव की प्रतिमा पर कही ये बात,……………….*

जशपुरनगर। जिले में एक बार फिर राजनीति गहमा गहमी शुरू हो गई है ,बीजेपी और कांग्रेस दोनों दल के नेताओं में जमकर आरोप प्रत्यारोप दौर चल रहा है ।संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू डी मिंज के द्वारा स्व दिलीप सिंह जूदेव के प्रतिमा अनावरण को लेकर दिए गए बयान,एवं वर्तमान में निर्माणाधीन सड़क बंदरचुवा से फरसाबहार , महुवाटोली जोकारी मार्ग,एवं चराईडांड से दमेरा मांग के निर्माण की स्वकृति को कांग्रेस सरकार की देन बताने के बाद भाजपा के जिला अध्यक्ष रोहित साय ने पलटवार करते हुए प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की यहां की कांग्रेस सरकार खोखली उपलब्धियों का ढिंढोरा पीट रही है। उन्होंने कहा की भाजपा शासन काल के दौरान स्वीकृत कार्यों को अपनी सरकार की उपलब्धि बता कर वाह वाही लूट रही है। श्री साय ने कहा की प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के शासन काल में वर्तमान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं विधायकों के प्रस्ताव पर चराईडांड से दमेरा मार्ग,बंदरचुवा से फरसाबहार मार्ग,महुवाटोली से जोकारी मार्ग की स्वीकृति दिलाई थी,लेकिन यहां के कांग्रेस नेता अपनी सरकार की उपलब्धि बता कर ढिंढोरा पीठ रही है। साथ ही उन्होंने कहा की केंद्र सरकार द्वारा प्रदत्त राशि को यहां की कांग्रेस सरकार द्वारा दुरुपयोग कर गोठान में लगाया जा रहा है,जबकि गोठान की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है, केंद्र सरकार की पैसा से अपनी अपनी वाह वाही लूटने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार अब पंचायत के अधिकारों को प्रतिनिधियों से छीना जा रहा है,और उन्हें प्रशासनिक दवाब बना कर केंद्र सरकार द्वारा प्रदत्त 15 वें वित्त,मूलभूत की राशि को दुरुपयोग किया जा रहा है। वहीं यूडी मिंज द्वारा स्व दिलीप सिंह जूदेव के प्रतिमा अनावरण में हो रही देरी को लेकर दिए गए के बयान पर भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित साय ने पलटवार करते हुए कहा की स्व दिलीप सिंह जूदेव हम सबके आदर्श थे,और हमेशा हम सबके दिलों में रहेंगे। उन्होंने कहा की स्व दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का जल्द अनावरण किया जाएगा, इस बारे में कांग्रेस को ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, स्व दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण किसी कारण वश देरी हुई है, लेकिन बहुत जल्द भाजपा के शीर्ष नेताओं से विचार विमर्श कर समय निर्धारित कर प्रतिमा अनावरण किया जाएगा।

-->