Connect with us

RO NO.- Ro no 13229/20

ad

Jashpur

*राजनीति:– जिले भर में भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण, धान खरीदी केंद्र में किसानों से मुलाकात कर समस्या से हुए रूबरू, बारदाने को लेकर जूझ रहे किसान ,किसानों ने कहा सरकार ने घटा दिए रकबा अब धान को कहां बेचे…………….*

Published

on

 

 

जशपुरनगर। पूरे प्रदेश में इन दिनों धान खरीदी केंद्र में किसानों द्वारा धान बेचने का सिलसिला जारी है,वैसे में भारतीय जनता पार्टी के किसानों मोर्चा टीम के पदाधिकारियों द्वारा धान खरीदी केंद्र में औचक निरीक्षण कर किसानों को धान बेचने में आ रही दिक्कत को लेकर उनसे मुलाकात कर उनकी समस्या का निराकरण करने में लगे हैं। वही जिले के भाजपा किसान मोर्चा के विजय आदित्य सिंह जूदेव, जिला अध्यक्ष मुनेश्वर सिंह केशर के टीम ने जिले भर के धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण कर धान खरीदी केंद्र में किसानों को हो रही समस्या को लेकर जमकर नाराजगी जताई।वही किसान मोर्चा के टीम ने जिले के बगीचा, सन्ना,सोनक्यारी,मनोरा,चोंगरी बहार,कांसाबेल धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण कर किसानों से मुलाकात किया।इस दौरान किसानों ने कही रकबा घटने को लेकर शिकायत दर्ज कराई,तो कही बारदाने की समस्या सामने आई।वहीं सन्ना के धान खरीदी केंद्र में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को किसानों ने बताया की प्रबंधक द्वारा धान के बोरे के सिलने एवम धान खरीदी केंद्र में कार्यरत मजदूरों को सही कीमत नहीं देने के शिकायत पर जशपुर राज परिवार के विजय आदित्य सिंह जूदेव जिला अध्यक्ष मुनेश्वर सिंह केशर ने प्रबंधक को जमकर फटकार लगाते हुए बगीचा एसडीएम को दूरभाष से किसानों की समस्या को अवगत कराया,वही किसान मोर्चा के टीम मनोरा सोनक्यारी के धान खरीदी केंद्र में पहुंचकर किसानों से वास्तविक वजन से अधिक धान तौल किया जा रहा था,जिस पर मौके पर तहसीलदार को अवगत कराकर सही वजन कराने के लिए दिशा निर्देश दिया गया।इस मौके पर जिले भर में निरीक्षण के दौरान जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन यादव,जिला मंत्री घनश्याम अग्रवाल,सोशल मीडिया प्रभारी सुनील राय के साथ सभी मंडल के किसान मोर्चा के पदाधिकारि मौजूद रहे।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh10 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime2 months ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*