कांसाबेल।भाजपा नेता विजय शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं के गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं का विशाल विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है,भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इस घटना की कड़ी निन्दा करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हुए कार्यवाही को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की जा रही है।कांसाबेल मंडल के चेटबा में कवर्धा मामले में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सालिक साय ने प्रदेश सरकार के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की कवर्धा मामले में बदलापुर की राजनीति करते हुए कांग्रेस की भूपेश सरकार ने भाजपा नेता विजय शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं को जेल में बंद कर दिया है, जिन्हें तत्काल रिहाई की मांग की है।साथ ही इस घटना को लेकर उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस सरकार की जमकर आलोचना की है।इस मौके पर अजजा मंडल अध्यक्ष सूरज साय,राजेश पैंकरा,बालेश्वर चक्रेश सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता मौजूद रहे।