IMG 20220407 WA0143

*राजनीति:– प्रदेश में उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, खैरागढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री के बिगड़े बोल, कांग्रेसियों ने जताया विरोध, जिले भर में कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन……………*

 

सिंगीबहार :- खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के चुनावी प्रचार प्रसार कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के बिगड़े बोल किसान विरोधी बयान 2500 रुपए धान का समर्थन मूल्य दिए जाने से राज्य बर्बाद हो जाएगा इस मुद्दे को लेकर आज प्रदेश सहित जिले भर में पुतला दहन किया गया । मिली जानकारी अनुसार गुरुवार को नागलोक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फरसाबहार के सभी पदाधिकारी कांग्रेस कमेटी फरसाबहार अध्यक्ष युवा कार्यकर्ता के सदस्य,महिला कांग्रेस कमेटी के समस्त सदस्य, किसान कांग्रेस के सदस्य इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसा एवं जिला अध्यक्ष कांग्रेस कलेटी मनोज सागर यादव के मार्गदर्शन में फरसाबहार के ब्लाक परिसर में दोपहर 3:00 बजे केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के बयान का विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया पुतला दहन में विशेष रूप से गणेश साय ब्लाक उपाध्यक्ष ,मार्टिन एक्का,ब्लाशियस एक्का,मदन मोहन यादव महामंत्री ,अजोध्या सिंह ब्लाक कांग्रेस कमेटी महामंत्री ,कुलदीप तिग्गा,पैतृक मिंज ,अरविंद साह ,देवशरण सिंह,सरोज ताम्रकार,जीतू जायसवाल,इकबाल खान,गोपी यादव,प्रताप तिग्गा,नंदू यादव,सन्तोष साय कांग्रेस सदस्य ,वीरेन्द्र दास,नामजीत साय,केशव नायक सहित सैंकड़ो सदस्य उपस्थित थे ।

-->