IMG 20230110 WA0049

*राजनीति:–प्रदेश की कांग्रेस सरकार यहां की जनता को लूटने का काम कर रही है,प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रहे हैं–सालिक साय डीडीसी,प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर साधा निशाना………..*

जशपुरनगर। छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने राज्‍य सरकार पर जमकर निशाना साधा रही है। मंगलवार को मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत जिले के पत्थलगांव विधान सभा के ग्राम पतरापाली में पहुंचे डीडीसी सालिक साय ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा, इतिहास में सबसे ज्यादा असफल और अलोकप्रिय सरकार भूपेश बघेल की सरकार है।उन्‍होंने कहा, शांति का टापू छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है। 15 साल तक प्रदेश में शांति थी, अब लोग ठगे से महसूस कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ गर्त में जा रहा है। दुष्कर्म में प्रदेश में छठवें स्थान पर है, ये उपलब्धि है।उन्होंने कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार की उदासीनता की वजह से आज पूरे प्रदेश भर में लाखों गरीब परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित होने से वंचित रह गए हैं।श्री साय ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने लोक लुभावन वादे स्व सहायता समूह की ऋण माफी,किसानों का संपूर्ण कर्ज माफी,बेरोजगारी भत्ता,पूर्ण शराब बंदी,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की वेतन वृद्धि, बुजुर्गों की पेंशन राशि बढ़ाने,बिजली बिल हाफ जैसे कई प्रकार की घोषणा पत्र जारी कर वादे किए थे लेकिन आज चार साल बीत जाने के बाद भी एक भी वादा पूरा नहीं कर सका बल्कि किसानों से दो महीने का अतिरिक्त बिजली बिल वसूल रहे हैं।सरकार ने जन घोषणा पत्र के वादों को पूरा नहीं किया।इस मौके पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव, अंकित बंसल मंडल महामंत्री,अंजू टोप्पो,नरेश यादव,सुरेश साहू, भुवनेश्वरी बेहरा,बालकुंवर नारंगे,शीला गुप्ता,सुखमनी बाई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

-->