अम्बिकापुर। कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि प्र.आर. से स.उ.नि. के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची वर्ष 2020 जारी की गई है। योग्यता सूची में सम्मिलित निम्नलिखित प्रधान आरक्षकों को प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक ” अ ” वर्ग का पी.पी. कोर्स उत्तीर्ण होने के फलस्वरूप नवीन एस.ओ. पी . क्र . 25/2021 के बिन्दु क्रमांक 1 में उल्लेखित प्रावधानानुसार योग्यता सूची की वैधता समाप्त नहीं होने के कारण तथा माननीय न्यायालय द्वारा याचिका क्रमांक 2182 / 2020 एवं याचिका क्रमांक 4662/2021 में पारित अंतिम निर्णय के परिपालन में आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई रूप से नवीन पदस्थापना जिला इकाई में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर पदस्थ किया जाता है।