Chhattisgarh
*मुख्यमंत्री विष्णुसाय से सौजन्य मुलाकात कर प्रियवंदा सिंह जूदेव ने जताया आभार सीएम ने कहा – साकार करेगें दिलीप सिंह जूदेव के सपने का विकसीत व आत्मनिर्भर जशपुर..*
Published
5 months agoon

जशपुरनगर: जशपुर को कुमार दिलीप सिंह जूदेव के सपने के अनुरूप आत्मनिर्भर और विकसीत जिला बनाना है। इसके लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। बीते 10 माह में सरकार ने जशपुर में मेडिकल कालेज,400 मेगावाट विद्युत सब स्टेशन,भारतमाला और फोरलेन हाई स्पीड नेशनल हाईवे जैसे बड़े विकास कार्य की घोषणा करके,बजट भी जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उक्त बातें छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के सदस्य प्रियवंदा सिंह जूदेव से चर्चा करते हुए कही। जूदेव,आयोग का कार्यभार ग्रहण करने के बाद रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सीएम साय का आभार जताने के लिए सौजन्य मुलाकात करने पहुंची थी। इस दौरान उनके साथ सुनील गुप्ता,ओम प्रकाश सिन्हा,डीडीसी उमा सिंह,सुनीता रोशन,मुन्नी गुप्ता,कमला निराला,रंजना तिडू,आकाश गुप्ता,राजेश सिन्हा,अमित साय,अभिषेक गुप्ता,विक्रांत कश्यप,सूरज सिंह,प्रकाश गुप्ता,विजय गुप्ता भी थे। प्रियवंदा सिंह जूदेव ने राज्य महिला आयोग का सदस्य बनाने के लिए आभार जताते हुए कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप महिलाओं के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए महिला आयोग सक्रिय भूमिका निभाएगी। इसके लिए उनकी प्राथमिकता चिकित्सालय,जेल जेैसे महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों में महिलाओं की स्थिति की वास्तविकता को जांचना व परखना रहेगा। ताकि उनके अधिकारों की रक्षा सरकार के मंशा के अनुरूप हो सके। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक,सामाजिक और शैक्षणिक रूप से आत्मनिभर्र बनाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओं का अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य महिला आयोग महिलाओं के हितों के संरक्षण में मजबूत भूमिका निभाएगी।
You may like
ad

a


*शाकद्वीपीय ब्राह्मण महिला शक्ति ने दिखाया आध्यात्म, संस्कार और मस्ती का मेल,श्रीबालाजी मंदिर में हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन, देखिए वीडियो….*
*Breaking ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी, कृषक पंजीयन शिविर में अनुपस्थित रहने व पंजीयन कार्य में प्रगति नहीं लाने पर दी गई है नोटिस..*

*राष्ट्रीय सदस्य श्री निरूपम चकमा ने अनुसूचित जनजाति लोगों को शासन की सभी योजनाओं का लाभ देने के दिए निर्देश,जिला स्तरीय अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक..*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*
*कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासन फिर हुआ अलर्ट, दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र जारी कर सभी कलेक्टरों को कोरोना जांच और टीकाकरण में तेजी लाने कहा*
