IMG 20230405 WA0108

*रौनियार समाज ने धूमधाम से मनाई महर्षि कश्यप जयंती,रैली निकालकर समाज के साथ महिलाएं ने पूरे नगर में किया भ्रमण….!*

बागबहार -: रौनियार वैश्य समाज बागबहार इकाई द्वारा महर्षि कश्यप जयंती का समारोहपूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम महाऋषि कश्यप चौंक में स्थापित कश्यप जी के मूर्ति में फूलमाला पहनाकर दिप प्रज्वलित किया गया तथा विधिवत पूजा अर्चना कर पूरे नगर में रैली निकाली गई। समारोह में मुख्य अतिथि रौनियार समाज के जिलाध्यक्ष जगन्नाथ गुप्ता शामिल हुए वही विशिष्ट अतिथि में झारखंड प्रदेश युवा अध्यक्ष विकाश गुप्ता रहे। रौनियार ईकाई अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित महर्षि ऋषि कश्यप की जयंती पर रौनियार युवा इकाई के नेतृत्व में रैली निकाली गई।
रैली महाऋषि चौंक से निकली गई जो कि पूरे नगर का भ्रमण करते हुए महिलाएं सहित समाज के प्रबुद्धजन शामिल हुए।
कार्यक्रम में रौनियार समाज के जिलाध्यक्ष जगन्नाथ गुप्ता बागबहार ईकाई अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता,झारखंड प्रदेश युवा अध्यक्ष विकाश गुप्ता,प्रेम गुप्ता,भागीरथी गुप्ता,मनोज गुप्ता,संजय गुप्ता,अनुप गुप्ता,दिलीप गुप्ता,शिबु गुप्ता,मोहन गुप्ता,राजेन्द्र साहा, विजय गुप्ता,अजय गुप्ता,श्रवण गुप्ता,तुलसी गुप्ता,अनिल1गुप्ता,भोला गुप्ता,कृष्णा गुप्ता,पंकज गुप्ता,मनोहर गुप्ता,दिलीप गुप्ता,गणेश गुप्ता,पंकज गुप्ता,शुभम गुप्ता सहित महिलाएं शामिल रहे।
बागबहार इकाई के अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने महाऋषि जयंती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज का संगठन ही सर्वपरी है उन्होंने कहा कि संगठित समाज से ही मजबूत भारत का निर्माण होता है। जिलाध्यक्ष जगन्नाथ गुप्ता ने समाज की सभ्यता,संस्कृति एवं सामाजिक सद्भावना को बनाए रखने पर बल दिया उन्होंने कहा कि जिले के बागबहार ईकाई में सर्वप्रथम महाऋषि कश्यप कि मूर्ति स्थापित कर चौंक बनाया गया है जो कि हमारे समाज के लिए गौरव कि बात है,वही झारखंड प्रदेश युवा अध्यक्ष विकाश गुप्ता ने कहा कि रौनियार समाज ने देश के इतिहास में अपना विशिष्ट स्थान बनाया है,समाज के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता,महर्षि कश्यप जयंती पूरे भारत में आज ही के दिन मनाया जा रहा है तथा उन्होंने कहा कि पूरे भारतवर्ष में यह जयंती एक साथ मनाने को कहा।

-->