Connect with us
ad

Slide 1
Slide 2
Slide 2

Chhattisgarh

*नन्ही बिटिया भूमिका की तकलीफ देख छलका मुख्यमंत्री का वात्सल्यभाव, दिया एम्स में त्वरित इलाज का निर्देश,ब्रेन नर्व में दबाव की वजह से बाधित है डेढ़ वर्षीय बिटिया का विकास, शारीरिक मूवमेंट है सीमित, झटके भी आते हैं,मुख्यमंत्री ने कुनकुरी के किसान रमेश मरावी के परिवार को दिया संबल…..*

Published

on

IMG 20240112 WA0325

 

जशपुर 12 जनवरी 2024/ आज अपने माता-पिता के साथ कुनकुरी से पहुना आयी डेढ़ साल की बच्ची भूमिका की तकलीफ देख मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का वात्सल्य भाव छलक पड़ा। मुख्यमंत्री ने ब्रेन नर्व में दबाव की समस्या से जूझ रही नन्ही बिटिया के एम्स में त्वरित इलाज के निर्देश दिये। नन्ही भूमिका के पिता श्री रमेश मरावी ने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि बिटिया जन्म से ही ब्रेन नर्व में दबाव की समस्या से ग्रसित है। इस वजह से उसका शारीरिक विकास बाधित है। भूमिका को शरीर में झटके आते हैं, शारीरिक मूवमेंट बहुत कम है और वह कुछ भी बोल पाने में असमर्थ है। वे कुनकुरी के ग्राम दुलदुला में खेती किसानी का काम करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। छोटी बच्ची की गम्भीर समस्या को देख मुख्यमंत्री भावविह्वल हो गए। उन्होंने भूमिका के माता-पिता को संबल देते हुए कहा कि बच्ची का बेहतर से बेहतर इलाज होगा। उन्होंने अधिकारियों को एम्स में बिटिया का पूरा शारिरिक चेकअप और त्वरित इलाज करवाने निर्देशित किया। मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से भूमिका की माता-पिता अभिभूत हो गए। बिटिया की माता राजमती बाई ने बताया की उनका परिवार बिटिया की तकलीफ से बहुत परेशान था।बच्ची का इलाज होने की आस लेकर वे कुनकुरी के ग्राम दुलदुला से इतनी दूर मुख्यमंत्री श्री साय के निवास पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने बिटिया का इलाज करवाने आश्वस्त किया तो दिल को बहुत सन्तोष मिला। अब पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री की मदद से अच्छा इलाज मिलेगा तो बच्ची की जिंदगी में खुशी आएगी। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम भी उपस्थित रहे।

Advertisement

RO-12884/2

RO- 12884/2

RO- 12884/2

ad

Ad

Ad

Ad

Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh3 weeks ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*

Advertisement