कांसाबेल।भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा ही समर्पण अभियान का आज समापन हुआ।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा पूरे देश भर में राष्ट्रीयव्यापी सेवा ही समर्पण अभियान का आगाज 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलाया गया।जिसमें बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा अलग अलग क्षेत्रों सेवा और समर्पण अभियान चलाकर इस अभियान का समापन किया जा रहा है।आज जिला पंचायत सदस्य सालिक साय ने कोतबा मंडल के ग्राम पतराटोली में बीजेपी द्वारा चलाए जा रहे सेवा ही समर्पण अभियान के समापन समरोह में शामिल हुए,साथ ही इस मौके पर भाजयूमो जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव मौजूद रहे ,इस मौके पर उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ साफ सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें जागरूक किया।साथ ही इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री के सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक जन जन तक पहुंचाया।इसके बाद ग्राम टांगरगाव के शासकीय हाई स्कूल पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।जिला पंचायत सदस्य सालिक साय ने कहा की देश के प्रधानमंत्री के 71 वें जन्मदिन पर यह अभियान शुरू हुई थी जिसमें पूरे देश भर में यह अभियान चलाया गया जिसका समापन आज किया जा रहा है।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व भर में भारत देश का गौरव को बढ़ाया है,वही विश्व भर में सबसे अधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं।उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे सभी जनकल्याणकारी योजनाएं आज सभी वर्गो के लिए वरदान साबित हो रही है।इस मौके पर उमाशंकर भगत, हेमसागर गुप्ता, कन्हाई यादव महामन्त्री भाजपा, श्री जागेशवर यादव जी उपसरपंच सुरंगपानी ,अजयगुप्ता अध्यक्ष युवा मोर्चा, रवि आपट महामंत्री युवा मोर्चा ,सुदर्शन पटेल,जगन्नाथ बाला, विजय यादव मंत्री युवा मोर्चा,सर्वेश वैष्णो, युवा नेता मनीष पटेल, त्रिलोकी साय,चंद्रिका पैंकरा, निर्मल पैंकरा, तरुण पैकरा, शकिला कंवर महिला मोर्चा अध्यक्ष, सुमित्रा पैंकरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्तागण मौजूद रहे।