Jashpur
*श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम नगर भ्रमण के साथ हुआ समापन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल, रात्रि नागपुरी संगीत से झूमते रहे लोग…..*
Published
4 days agoon

जशपुरनगर। दोकड़ा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन मंगलवार को नगर भ्रमण और भव्य सांस्कृतिक संध्या के साथ बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। यह पावन कार्यक्रम 21 मई से प्रारंभ हुआ था, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे नगर में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण का संचार हुआ।
*मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय रहीं विशेष रूप से उपस्थित*
समापन कार्यक्रम की शोभा उस समय और बढ़ गई जब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने मंदिर प्रांगण में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और नगर भ्रमण में भाग लेकर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। उनकी उपस्थिति ने आयोजन को एक विशेष गरिमा प्रदान की।
*अष्ट प्रहरी महायज्ञ और ओडिशा , छत्तीसगढ़ कीर्तन मंडली की प्रस्तुतियाँ*
मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तहत अष्ट प्रहरी का आयोजन किया गया, जिसमें दिन-रात अलग-अलग समय पर मंत्रोच्चारण और विशेष पूजा की गई। इस अवसर पर ओडिशा के संबलपुर से आई कीर्तन मंडली एवं छत्तीसगढ़ की मंडली ने भगवान श्रीजगन्नाथ की महिमा का गुणगान करते हुए भजन और कीर्तन प्रस्तुत किए, जिसने उपस्थित भक्तों को भाव-विभोर कर दिया।
*नगर भ्रमण में ओडिशा संगीत का रंग और श्रद्धालुओं की उमंग*
समापन के दिन निकाले गए नगर भ्रमण में ओडिशा के संबलपुर कीर्तन मंडली की प्रस्तुति, नगरवासियों के आकर्षण का केंद्र रही।इस दौरान पारंपरिक ओडिशा संगीत की प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु नगर भ्रमण के दौरान आगे गुलाल उड़ाते हुए नाचते-गाते चल रहे थे, जिससे सारा नगर रंगों और आस्था में सराबोर हो गया।
*रात्रि में नागपुरी सांस्कृतिक संध्या: लोकसंस्कृति का अद्भुत संगम*
रात्रि में आयोजित नागपुरी सांस्कृतिक संध्या में हजारों की संख्या में लोग उमड़े। झारखंड के प्रसिद्ध लोकगायक पवन राय, कयूम अब्बास, सोनी कुमारी, बरखा बड़ाइक और प्रभात ने मंच से एक से बढ़कर एक नागपुरी गीत प्रस्तुत किए। उनके मधुर स्वर और लोकधुनों ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस कार्यक्रम ने न सिर्फ मनोरंजन किया, बल्कि लोकसंस्कृति की जीवंतता को भी दर्शाया।
*समापन पर आयोजन समिति ने जताया आभार*
आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए समस्त श्रद्धालुओं, स्थानीय प्रशासन, कलाकारों और मीडिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलती है और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है।

You may like
ad

a


*सेवानिवृत के दिन ही टीचर को दी गई पेंशन अदायगी का आदेश और विदाई*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर रेचुवां घाट का ब्लैक स्पॉट दूर करने हेतु 50.00 लाख की राशि की मिली स्वीकृति*

*big breaking jashpur:- बगैर वीजा, पासपोर्ट के शहर में घूम रहा नाइजीरिया मूल का व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस को नहीं दे सका पहचान संबंधी कोई दस्तावेज, आखिर क्या उद्देश्य था और कौन था उसके साथ, जानने के लिए पढ़ें…*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*
