जशपुर/सन्ना:- जशपुर जिले के सुदूर वनांचल में स्थित सन्ना तहसील क्षेत्र में बीते एक सप्ताह तक भक्ति मय माहौल बना रहा है।सन्ना के संकट मोचन हनुमान जी महाराज के मंदिर प्रांगण में मन्दिर के वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में वाराणसी बनारस से दस ब्राह्मणों को आमंत्रित किया गया है।जहां श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ, श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ,नवाह पाठ कार्यक्रम किया गया।जिसमें मुख्य रूप से वाराणसी बनारस के प्रख्यात मानस भास्कर पंडित विद्यासागर जी महाराज भी पूरे सप्ताह तक उलपस्थित रहें और श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ श्रधालुओं को सुनाएं।जहां आपको बता दें कि पूरे सप्ताह तक चलने वाले यज्ञ और भागवत कथा में पूरे क्षेत्र के भक्तगण पूजा पाठ अपनी रुचि लेते रहें जिससे पुरा क्षेत्र भक्ति मय माहौल में डूबा रहा।वहीं बीते दिन बनारस से पहुंचे ब्राह्मणों का खुशी से विदाई किया गया।जिसके मुख्य आयोजक संकट मोचन हनुमान मंदिर समिति के प्रदीप गुप्ता के अगुवाई में पूरा कार्यक्रम निर्विघ्न रूप से सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण सम्पन्न हुआ।जिस कार्यक्रम में देवप्रसाद यादव,लस्सु राम,अशोक गुप्ता,राकेश गुप्ता,चन्दन गुप्ता, ऋतिक,सूरज ताम्रकर,सुभम गुप्ता,बादल, मनीष,राजेश,खुशी गुप्ता,कंचन गुप्ता ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
