जशपुरनगर। जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाए गए इस जयन्ती पर प्रबल ने मुंडा समाज के लोगों से प्रेरित होकर कहा कि भगवान बिरसा के सम्मान मे मुंडा जनजाति के संवर्धन एवं संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाये और उन्होंने तत्काल केंद्रीय जनजातीय विकास मंत्री अर्जुन मुंडा जी से सम्पर्क करके मुंडा समाज के लिए विकास के लिए केंद्र से योजनाओं के बारे में पता किया और उनका क्रियान्वयन कैसे हो ताकि इसका उपयोग किया जान सके। इस अवसर पर प्रबल ने सांसद श्रीमती गोमती साय जी से भी संपर्क करके मुंडा समाज-व्यवस्था को दृढ़ बनाने के बारे में चर्चा किया। इसकार्यक्रम मे जशपुर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष राजकपूर भगत जी, भाजयुमो जिंला मंत्री अभिषेक मिश्र, भाजयुमो IT के विकास सोनी एवं अन्य युवाओं के सहयोग से सम्पन्न हुआ।