Connect with us
ad

Chhattisgarh

*आग से झूलस कर दिव्यांग हुई सुकांति का डीकेएस अस्पताल रायपुर में होगा इलाज, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की पहल पर, एंबुलेंस से रायपुर पहुंचा कर अस्पताल में किया गया भर्ती, जिले में अब तक 70 मरीजों के इलाज के लिए की गई है व्यवस्था…………*

Published

on

InShot 20240205 193110359

*जशपुरनगर।* मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर,भोजन पकाने के दौरान,आग से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हुई महिला सुकांति बाई का निश्शुल्क उपचार रायपुर के मेडिकल कालेज में किया जाएगा। पीड़ित महिला को इलाज के लिए एंबुलेंस से जशपुर से रायपुर ले जा कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय घोषित,बगिया स्थित सीएम निवास में आयोजित जनदर्शन में अपनी समस्या लेकर पहुंच रहे लोगों को,लगातार राहत मिल रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर,यहां आने वाले प्रार्थियों के आवेदनों पर शासन प्रशासन के सहयोग से लगातार कार्रवाई की जा रही है। जनदर्शन में उपचार में सहायता के लिए प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची सुकांती बाई ने बताया था कि वर्ष 2019 में उसके साथ यह दुर्घटना हुई थी। स्थानीय अस्पताल में इलाज से उसकी जान तो बच गई थी। लेकिन,इसके बाद से वह चलने फिरने में असमर्थ हो गई है। चिकित्सकों ने उंचे चिकित्सकीय संस्थान में उपचार कराने की सलाह दी है। लेकिन,आर्थिक संकट के कारण,वह बड़े अस्पताल में अब तक इलाज नहीं करा पाई है। सुकांति बाई की सहायता के लिए पहल करते हुए,सीएम निवास ने रायपुर में इलाज की व्यवस्था की है। इसी तरह,पैर के गलन की गंभीर अज्ञात बीमारी से जुझ रहे कुनकुरी निवासी,रामचरित्र गुप्ता के इलाज की व्यवस्था मेकाहारा में और बेने निवासी पद्मावती बाई (दस वर्ष) के इलाज की व्यवस्था डीकेएस अस्पताल,रायपुर में की गई है। पद्मावती के आंख में खेलने के दौरान चोट लग गई थी। इलाज के बाद,चोट तो ठीक हो गई,लेकिन,इसके बाद से मासूम पद्मावती सिरदर्द से परेशान रहती है। जानकारी के लिए बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर बीमार मरीजों को लगातार सहायता पहुंचाया जा रहा है। सीएम निवास बगिया की पहल पर अब तक 70 जरूरतमंद मरीजों को निश्शुल्क उपचार की व्यवस्था की जा चुकी है। इसके साथ ही,जशपुर सहित पूरे प्रदेश में व्यवस्था को सुधारने और मरीजों को सस्ती जेनरिक दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दे चुके हैं।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh9 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime1 month ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*