IMG 20260311 WA0018

*मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं और परिजनों से जुड़कर केक काटा, बालक छात्रावास के बच्चों ने बगिया निवास पहुंचकर दी शुभकामनाएं…..*

जशपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय का जन्मदिन पूरे उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने परिजनों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं से जुड़कर केक काटा और सभी का आभार जताया।जन्मदिन के अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित मुख्यमंत्री निवास में भी उत्सव जैसा माहौल रहा। बालक छात्रावास के बच्चे विशेष रूप से बगिया निवास पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीमती कौशल्या साय को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। बच्चों के स्नेह और शुभकामनाओं से माहौल भावुक और आनंदमय हो गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग भी बगिया निवास पहुंचे और फूल-मालाओं व शुभकामनाओं के साथ श्रीमती कौशल्या साय का जन्मदिन मनाया।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने जन्मदिन के अवसर पर पहुंचे लोगों और शुभकामनाएं भेजने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।जन्मदिन समारोह के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल रहा तथा उपस्थित सभी लोगों ने श्रीमती कौशल्या साय के स्वस्थ, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->